बॉलीवुड

Ananya Panday संग ब्रेकअप के बाद इस हसीना के लिए धड़का ईशान खट्टर का दिल, सरेआम हाथ थामे आए नजर

Ishaan Khatter Makes Public Appearance With Rumored Girlfriend: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ईशान खट्टर ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, वह गर्लफ्रेंड संग पहली बार मीडिया के सामने दिखाई दिये।

Image

गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज संग दिखे ईशान खट्टर

Ishaan Khatter Makes Public Appearance With Rumored Girlfriend: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ईशान खट्टर ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन ईशान खट्टर इन दिनों फिल्मों से इतर निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी के हाथों में हाथ डाले नजर आए। उनका यह वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया।

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) को लेकर बीते कई दिनों से खबर आ रही थी कि वह और चांदनी एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बार मीडिया के सामने आकर ईशान खट्टर ने अपने और चांदनी के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। वीडियो में ईशान खट्टर और उनकी गर्लफ्रेंड किसी शोरूम के बाहर नजर आए। खास बात तो यह है कि मीडिया के सामने भी उन्होंने चांदनी का हाथ थामा हुआ था। इसके बाद उन्होंने गर्लफ्रेंड को कार में बैठाकर मीडिया के सामने पोज भी दिये।

फैंस को पसंद आई ईशान खट्टर और चांदनी की जोड़ी

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) का यह वीडियो देखकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स को तो उनकी जोड़ी भी पसंद आई। ईशान खट्टर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये तो बहुत सुंदर है। दोनों की जोड़ी प्यारी है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये वाकई में खूबसूरत हैं।" कुछ यूजर्स ने उन्हें 'क्यूट कपल' का भी टैग दिया।

अनन्या पांडे को डेट कर चुके हैं ईशान खट्टर?

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) को लेकर खबर है कि वह एक्ट्रेस अनन्या पांडे को भी डेट कर चुके हैं। हालांकि तीन साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन दोनों ने ही इस मामले पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article