Trisha Krishnan-Vijay At Party: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय (Vijay) इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते हैं। सबके ज्यादा चर्चा उनकी लव लाइफ की होती है। इसी बीच विजय एक बार फिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ नजर आए हैं। दोनों को चेन्नई में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी उनके साथ थीं। फंक्शन से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विजय और तृषा साथ दिखाई दे रहे हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Sai Dharam Tej-Kiranmayi ने की सगाई, राम चरण और अल्लू अर्जुन समेत पूरा परिवार हुआ शामिल
रिसेप्शन में पहुंचे विजय और तृषा
विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह विजय और तृषा कृष्णन का नया वीडियो है। विजय और तृषा कृष्णन एक पार्टी में साथ नजर आए। ये रिसेप्शन वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी की शादी का था। वाईएस अनिल रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई हैं। चेन्नई में हुए इस समारोह में विजय और तृषा ने नवविवाहित जोड़े से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर विजय ब्राउन रंग के फॉर्मल सूट में नजर आए, जबकि तृषा ने बेबी पिंक साड़ी पहनी हुई थी। विजय ने समारोह में वाईएस जगन मोहन रेड्डी से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'Ramayana' में रणबीर कपूर की एक्टिंग के मुरीद हुए SS Rajamouli, यश और साई पल्लवी के लिए कही ये बात
पहले भी साथ नजर आ चुके हैं विजय और तृषा
विजय और तृषा इससे पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई दे चुके हैं। मार्च 2026 में दोनों चेन्नई में फिल्म निर्माता और कारोबारी कल्पथी एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। उस समय विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम की ओर से तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में संगीता ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली थी। इसके बाद भी विजय और तृषा कई मौकों पर साथ नजर आए। मई में तृषा विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के समारोह में शामिल हुई थीं। वहीं, सितंबर में दोनों ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट में भी दिखाई दिए थे।
