Jailer 2 Box Office Collection Day 22: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। रिलीज के शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई करने के बाद भी इस मूवी के आंकड़ों में भारी गिरावट दर्ज नहीं की गई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 823 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ओपनिंग के बाद अब फिल्म की घरेलू कमाई की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन मजबूत बना हुआ है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खास बात यह है कि 'जेलर 2' ने केवल तमिल भाषी दर्शकों के बीच ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2'-'जवान' के आगे पानी मांग गई रणबीर-यश की 'Ramayana', नहीं बन पाई नंबर 1 ओपनर)
823 करोड़ के पार हुई कमाई
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, 'जेलर 2' ने भारत में अब तक 467.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 546.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। विदेशी बाजारों में भी रजनीकांत की फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 276.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 823.45 करोड़ रुपये हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Manish Malhotra Diwali Bash: करीना-सैफ से लेकर अक्षय-ट्विंकल सहित सितारों से जगमगाई दिवाली पार्टी, देखें सेलेब्स के शानदार लुक्स)
तमिल के साथ तेलुगु मार्केट में भी फिल्म का जलवा
'जेलर 2' की सफलता देखने के बाद निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म को तमिल दर्शकों से तो शानदार समर्थन मिला ही है साथ ही तेलुगु मार्केट में भी इसने अच्छी कमाई की है। तमिल वर्जन फिल्म की घरेलू कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा है लेकिन तेलुगु वर्जन का योगदान भी काफी अहम रहा है। इस मूवी में मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी धांसू कैमियो है।
