Salman Khan's Swag Entry: बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्म के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आए दिन चर्चा में रहते हैं। सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने अपने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की। सलमान खान को यूलिया के पिता के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल होते हुए देखा गया। यूलिया वंतूर द्वारा शेयर की गईं पिक्स में सलमान खान को उनके साथ पोज देते हुए देखा गया। यूलिया वंतूर के पिता का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद अब सलमान खान मुंबई वापस लौट चुके हैं। हाल ही में उन्हें भारी बंदोबस्त के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया।
सलमान खान को ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स के साथ ब्लू जैकेट के साथ स्टाइलिश लुक में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया। भारी सिक्यूरिटी के बीच सलमान खान का स्वैग अलग ही नजर आ रहा है। सलमान खान के लुक को देख लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। लॉरेंस बिश्नोई को गैंग से बार-बार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से ही सलमान खान की सिक्यूरिटी को टाइट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें Y+ सुरक्षा मिली हुई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कई लोकेशंस पर की जा रही है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही इस मूवी में सलमान खान को धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में दिखाई देंगी। पहली बार यह जोड़ी ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देगी।
