सलमान खान (salman khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर (sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बस 07 दिनों के बाद फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा। 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म सिकंदर (sikandar) रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 23 मार्च को भाईजान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान 59 साल की उम्र में बाइसेप्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सलमान खान हाल ही में क्रिकेट मैच इवेंट में शामिल हुए। मैच के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस दौरान सलमान खान एकदम नए लुक में नजर आए। अब सलमान खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर कैप्टन अमेरिका प्रिंट वाली नीली टी-शर्ट में स्टाइलिश लग रहे है। उन्होंने अपनी आस्तीन ऊपर की है, जिस कारण उनकी बाइसेप्स साफ नजर आ रही है। इससे पहले सलमान खान क्लीन-शेव लुक में नजर आए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं एक ओर फैंस को एक्टर की बढ़ती उम्र को लेकर चिंता हो रही है। एक यूजर ने लिखा-"बचपन का हीरो बूढ़ा हो रहा है।" दूसरे ने लिखा-सिकंदर का ट्रेलर रिलीज करवा दो भाई"। तीसरे ने लिखा-"60 साल में सबसे हैंडसम लोगों में से एक।" बता दें इस इवेंट में सलमान के साथ सुनील शेट्टी और सोहेल खान भी नजर आए।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
सलमान खान जल्द ही एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्टर रश्मिका के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। वहीं काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह एक्शन ड्रामा 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
