Salman Khan's Next With Sooraj Barjatya: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के साथ इंडस्ट्री का कोई भी डायरेक्टर काम करने के लिए बेताब है। इस साल अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आई थीं। इस समय सलमान खान के फैन्स को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान ने जाने-माने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के साथ उनके अगले प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए हामी भर दी है।
सूरज बड़जात्या ने इंडिया टुडे को बताया कि वो सलमान खान के साथ साल 2024 में फिल्म पर काम शुरू करेंगे। सूरज ने कहा कि जब भी वो डायरेक्टर की कुर्सी संभालते हैं तो थोड़े सेल्फिश हो जाते हैं। वो खुद स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। सलमान खान और सूरज काफी समय के बाद काम कर रहे हैं और इसलिए वो फिल्म को खास बनाने की तैयार में हैं। फिल्म की शूटिंग सूरज अगले साल मिड से शुरू करेंगे। दोनों ने आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 388 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर कटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी
