बॉलीवुड

सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला को दी बर्थडे की बधाई, 3:33 पर फैंस को मिलेगा इंडस्ट्री के सिकंदर का सरप्राइज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला काफी सालों से अच्छे दोस्त हैं। इन लोगों की दोस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब ये साथ में मूवीज करते हैं तो रुपये की बात नहीं करते हैं। सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला इन दिनों सिकंदर पर साथ काम कर रहे हैं। 18 फरवरी को साजिद का बर्थडे है, जिस मौके पर वो सिकंदर का नया पोस्टर रिलीज करेंगे।

Image

Salman Khan SIkandar

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुल्तान सलमान खान यारों के यार हैं और 18 फरवरी को उनके सबसे खास यार साजिद नाडियाडवाला का बर्थडे है। साजिद नाडियाडवाला को जन्मदिन के अवसर पर लोगों से लगातार बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं लेकिन सलमान खान ने जिस तरह से उन्हें बर्थडे की बधाई दी है, वो सबसे ज्यादा मजेदार है। असल में सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला इन दिनों फिल्म सिकंदर पर साथ काम कर रहे हैं। सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला को बधाई देते हुए फैंस को अपनी तरफ से बर्थडे गिफ्ट दे दिया है और बताया है कि नाडियाडवाला 18 फरवरी को सिकंदर का पोस्टर रिलीज होगा।

साजिद नाडियाडवाला 3:33 पर देंगे फैंस को सरप्राइज

सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो साजिद नाडियाडवाला को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने पोस्ट में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे ग्रैंडसन... हम 3:33 पर सिकंदर के नए पोस्टर का इंतजार कर रहे हैं।' सलमान खान के इस पोस्ट के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट करके बोल रहे हैं कि उन्हें 3:33 का इंतजार है।

सिकंदर के लिए सलमान खान ने मिलाया है एआर मुर्गदास के साथ हाथ

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर का डायरेक्शन एआर मुर्गदास कर रहे हैं। एआर मुर्गदास ने सिकंदर से पहले बॉलीवुड को गजनी और हॉलीडे जैसी सफल फिल्में दी हैं। साजिद नाडियाडवाला को उम्मीद है कि सलमान खान के साथ भी एआर मुर्गदास एक ब्लॉकबस्टर मूवी देंगे, जो दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेगी। फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी। रश्मिका मंदाना एनिमल और छावा जैसी हिट फिल्में देने के बाद हर किसी की पहली पसंद बन चुकी हैं। यही कारण है कि साजिद ने सलमान खान के अपोजिट रश्मिका को साइन किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article