बॉलीवुड

सलमान खान ने अरिजीत सिंह को बताया अच्छा दोस्त, कहा- 'मुझे गलतफहमी हो गई थी...'

Salman Khan on Arijit Singh: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 19 वीकेंड के वार पर कई लोगों को लताड़ लगाई है। वहीं उन्होंने ये भी बता दिया है कि उनका दोस्त कौन हैं। रवि गुप्ता संग बातचीत के दौरान सलमान खान ने अरिजीत सिंह को अपना अच्छा दोस्त बताया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- salman khan/arijit singh (instagram)

Salman Khan on Arijit Singh: बिग बॉस 19 का हालिया वीकेंड का वार काफी खास रहा। इसमें सलमान खान ने पहले तो कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। इसके बाद सलमान खान ने अभिनव शुक्ला और सिकंदर के डायरेक्टर को सबक सिखाया। बाद में सलमान खान ने अरिजीत सिंह को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अरिजीत सिंह उनके काफी अच्छे दोस्त थे। पहले कुछ बात हुई थी उन्हें ही गलतफहमी हो गई थी लेकिन अब सबकुछ ठीक है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...

सलमान खान ने अरिजीत सिंह को लेकर कही ये बात

वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कॉमेडियन रवि गुप्ता के साथ बातचीत के दौरान अरिजीत सिंह संग विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। गलतफहमी मेरी तरफ से हुई थी। उसके बाद उसने मेरे लिए गाने गाए। टाइगर 3 में गाया और अब गलवान में गा रहा है।' जानकारी के लिए बता दें कि एक अवॉर्ड शो में सलमान खान ने मजाक में अरिजीत से पूछा था कि, 'आप सो गए थे क्या।' इसपर अरिजीत ने कहा, 'आप लोगों ने सुला दिया था यार।' अरिजीत सिंह का ये अंदाज सलमान खान को बिल्कुल नहीं पसंद आया। ऐसा कहा जाता है कि सलमान ने अपनी फिल्मों से अरिजीत सिंह के गाने हटा दिए थे। हालांकि अब सलमान ने इस मामले पर चुप्पी तोड़कर सच्चाई बता दी है।

अभिनव शुक्ला पर फूटा सलमान का गुस्सा

वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को अच्छे से लताड़ लगाई। दरअसल, काफी समय से अभिनव, सलमान के बारे में गलत बातें कर रहे थे। अब सलमान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'हमारे एक दबंग इंसान है जो भी आजकल लगे हुए हैं। अभी उन्होंने मेरे साथ आमिर को भी लपेटे में ले लिया है। शाहरुख के लिए उन्होंने बोला था। मुझे बस इतना पूछना है पिछले वीकेंड पर मैंने ऐसे ही बोला था काम करो कोई इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहा। आज वापस पूछना है कि काम मिला क्या भाई और ऐसी हरकतें करने के बाद, हर एक कि बुराई करोगे आप और जितनो के नाम ले रहो हो आप मतलब कि हद है यार ये तो लाइफ में आपके साथ कभी काम नहीं करेंगे और इनके साथ जुड़े लोग भी नहीं करेंगे। फिर जब आपको एक फिल्म ऑफर की तो आपने बोला नहीं करेंगे। आप जो तारीफों के पुल बांध रहे थे, उसे तुमने अब जाकर तोड़ दिया। मुझे सिर्फ ये बुरा लग रहा है कि तुमने खुद को ही नुकसान पहुंचा लिया। अगर किसी के परिवार के पीछे पड़ना है, तो अपने परिवार के पीछे पड़ो यार। अपने भाई, माता-पिता के पीछे पड़ो, उनसे प्यार करो, अपनी बीवी और बच्चों का ख्याल रखो। ये तो कम से कम तुम कर सकते हो। मैं कह रहा हूं, वो लोग तुम्हारी चिंता कर रहे हैं। अगर कोई तुम्हें सलाह देता है, तो सोच-समझकर बोलो। मैं चाहता हूं कि तुम तरक्की करो, तुम एक टैलेंटेड इंसान हो, अच्छा राइटर हो। गलियों में मत भटको, वापस हाईवे पर आ जाओ। ऊपरवाला तुम्हारे लिए सब करेगा। और हां, तुम मुझे घुटनों पर लाते हो, लेकिन मैं हर सुबह घुटनों पर सिर्फ ऊपरवाले के लिए बैठता हूं।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article