बॉलीवुड

Sohail Khan के गणपति विसर्जन में शामिल हुए Salman Khan, बप्पा की आरती करते हुए वीडियो हुआ वायरल

Salman Khan At Sohail Khan’s Ganpati Visarjan: बीती रात सलमान खान को भाई सोहेल खान के गणपति विसर्जन में शामिल होते हुए देखा गया। इस दौरान सलमान खान का पूरा परिवार भी मौजूद रहा।

Image

सलमान खान ने परिवार के साथ की बप्पा की आरती (Pic Credit: X)

Salman Khan At Sohail Khan’s Ganpati Visarjan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने स्टाइलिश और स्वैग के लिए दर्शकों के बीच छाए रहते हैं। इन दिनों सलमान खान कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इने बिजी शेड्यूल के बावजूद सलमान खान अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताने का कोई मौका जाने नहीं देते हैं। हाल ही में सलमान खान ने परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाने के लिए वक्त निकाला। सलमान के भाई सोहेल खान ने इस साल घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था। खान परिवार ने करीब डेढ़ दिन तक बप्पा की पूजा-अर्चना करने के बाद 15 सितंबर की रात मुंबई में गणपति विसर्जन किया। विसर्जन के मौके पर सलमान खान भी मौजूद रहे। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सलमान का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 40वें दिन 'हनुमान अंश' ने मचाया धमाल, कमाई में आया जबरदस्त उछाल)

सोहेल खान के गणपति विसर्जन में पहुंचे सलमान खान

सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच सोहेल खान के घर पहुंचे। कैजुअल आउटफिट में सलमान काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को हेडगियर के साथ पूरा किया था। विसर्जन से पहले सलमान ने परिवार और बाकी लोगों के साथ बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। एक वीडियो में सलमान खान को एक्टर वरुण धवन की टांग खिंचाई करते देखा गया। दरअसल, वरुण शर्मा सलमान से पहले बप्पा का आशीर्वाद ले रहे थे, तभी सलमान ने मजाकिया अंदाज में उनकी तरफ देखते हुए कहा, 'और कितनी विश मांगेगा?' सलमान की यह बात सुनकर वरुण शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'महाभारत' के कर्ण बनेंगे Salman Khan? इस दिग्गज डायरेक्टर संग करेंगे पहली बार काम)

बप्पा की आरती करते दिखे सलमान खान

सलमान खान का बप्पा की आरती करते हुए वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास मौके पर सलमान खान की फुल फैमिली नजर आई। डेढ़ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद परिवार ने श्रद्धा और खुशी के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। इससे पहले 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान खान को मुकेश-नीता अंबानी के घर आयोजित गणपति समारोह में भी शामिल होते हुए देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article