बॉलीवुड

Salman Khan को Preity Zinta ने बताया 'बॉस', बॉलीवुड में वापसी पर कही ये बात - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2026, 12:28 PM IST

Preity Zinta on Salman Khan And Comeback: प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। अब अपनी फिल्म के एक सीन को लेकर उन्होंने सलमान खान से जुड़ा मजेदार किस्सा बताया।

Image

प्रीति जिंटा ने किया ये खुलासा (Image Source: Zoom)

Preity Zinta on Salman Khan And Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाइब (Vibe) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म वाइब को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आने वाला है। फिल्म में प्रीति जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। इन सब के बीच प्रीति जिंटा का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। प्रीति जिंटा ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मी दुनिया तक को लेकर बात की। इस दौरान प्रीति जिंटा ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

सलमान खान को लेकर कही ये बात

प्रीति जिंटा एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह Zoom से की गई बातचीत है। Zoom से खास बातचीत में प्रीति जिंटा ने हाल ही में उस कमेंट पर रिएक्ट किया, जिसमें उनकी तुलना सलमान खान (Salman Khan) के ‘जानेमन’ (Jaan-E-Mann) वाले लुक से की गई थी। बातचीत के दौरान जब इंटरव्यूअर ने सलमान के महिला के कपड़े पहनने का जिक्र किया, तो प्रीति ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्या आप कह रहे हैं कि मैं उनकी तरह दिखती हूं?' एक्शन सीन्स की तैयारी के बारे में बात करते हुए प्रीति ने बताया कि उन्होंने काफी ट्रेनिंग की थी, ताकि पर्दे पर वह अपने किरदार को दमदार तरीके से दिखा सकें। उन्होंने कहा, 'मैंने ट्रेनिंग की, महीनों और महीनों और महीनों तक ट्रेनिंग की। मैंने ट्रेनिंग की, क्योंकि मैं उस फाइट सीन में कमजोर नहीं दिखना चाहती थी। जब आप लड़ रहे होते हैं, तो वो नकली होता है, इसलिए मैं चाहती थी कि मेरे शरीर में वो मसल दिखे।' इसके बाद प्रीति ने सलमान को मजाकिया अंदाज में 'मेरे बॉस' कहकर बात खत्म की।

बॉलीवुड में वापसी पर बोलीं प्रीति

बातचीत में प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे पति ने मुझे बदल दिया। उन्होंने मुझे फिल्में करने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं वापसी को लेकर काफी झिझक रही थी, लेकिन उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा। इसके बाद मैंने ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) की स्क्रिप्ट सुनी। मुझे लगा कि ये वही है है, जिसे मैं करना चाहती थी। और ‘वाइब’ (Vibe) मुझे बस हंसाती है। ये एक संयोग है कि दोनों फिल्में साथ आ गईं। मैं नहीं चाहती थी कि ये दोनों फिल्में साथ आएं, क्योंकि इस समय मेरे लिए ये काफी भागदौड़ वाला था। हमेशा कोई बड़ी प्लानिंग होती है। आपको अपना बेस्ट देना है, आभारी रहना है और जो हो रहा है, उसके साथ आगे बढ़ना है।'

नई एक्ट्रेस के तौर पर की वापसी

प्रीति ने फिल्मों से किसी तरह की उम्मीद नहीं रखने के बारे में भी बात की और माना कि उन्होंने दोनों फिल्मों के सेट पर खुद को एक नए कलाकार की तरह रखा। उन्होंने कहा, 'जब मैं दोनों फिल्मों के सेट पर आई, तो मैंने खुद से कहा कि यह दूसरा राउंड है। मैं यहां एक नए कलाकार की तरह आई हूं। मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। अगर आप बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर आते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आपकी पीठ पर बहुत ज्यादा बोझ है।' प्रीति जिंटा की बॉलीवुड वापसी वाली फिल्म ‘बटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने किया है। फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol), शबाना आजमी (Shabana Azmi), करण देओल (Karan Deol), अली फजल (Ali Fazal) और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article