बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स हैं, जिनके साथ हर हीरोइन के काम करने का सपना होता है। कई बार ऐसा हुआ है जब इन डायरेक्टर्स की फिल्मों को करते हुए अदाकाराओं को उनसे प्यार हो गया। इनमें से कई अदाकाराओं ने डायरेक्टर संग अपना घर बसा लिया तो कईयों का कुछ समय तक अफेयर चलने के बाद ब्रेकअप हो गया। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डायरेक्टर संग दिल लगा बैठी थीं। आइए देखें ये लिस्ट...
बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को जाने-माने निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा से प्यार हो गया था। कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस जोड़े ने 2014 में इटली में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है।
यामी गौतम की आदित्य धर से मुलाकात फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2021 में यामी और आदित्य ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में शादी कर ली।
90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को भी निर्माता-निर्देशक गोल्डी बहल से प्यार हो गया था। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'नाराज' के सेट से शुरू हुई थी। साल 2002 को सोनाली और गोल्डी ने एक-दूसरे से शादी कर ली।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस दीप्ति नवल को भी जाने-माने निर्देशक प्रकाश झा से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे शादी की।
'देव डी' मूवी के दौरान कल्कि कोचलिन और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों ने एक-दूसरे से शादी की और कुछ सालों बाद ही इनका तलाक भी हो गया।
उदिता गोस्वामी जब फिल्म 'पाप' की शूटिंग कर रही थी तो उन्हें डायरेक्टर मोहित सूरी से प्यार हुआ था। दोनों ने कुछ सालों तक रिश्ते में रहने के बाद 2013 में शादी कर ली।