बॉलीवुड

'मेरी बहन की जिंदगी तबाह कर...' Om Puri पर जमकर बरसे अनु कपूर

Annu Kapoor on OM Puri: दिग्गज एक्टर अनु कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने ओम पुरी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

ओम पुरी पर जमकर बरसे अन्नू कपूर (pic credit-instagram)

Annu Kapoor on OM Puri: दिग्गज एक्टर अनु कपूर (Annu Kapoor) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अन्नू कपूर ने हाल ही में अपनी बहन सीमा कपूर को लेकर काफी कुछ कहा था। इस बीच अनु कपूर ने दिवंगत एक्टर ओम पुरी (Om Puri) को लेकर बात की है। उन्होंने ओम पुरी पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने ओम पुरी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ इस हसीना संग आशिकी कर रहे थे ओमपुरी, नौकरानी संग भी जुड़ा था नाम)

अनु कपूर का फूटा गुस्सा

दिवंगत एक्टर ओम पुरी को इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है, लेकिन अन्नू कपूर के लिए यह नाम दर्द भरी यादें लेकर आता है। ओम पुरी ने अनु कपूर की बहन सीमा कपूर से शादी की थे। सीमा उस समय प्रेग्नेंट थीं, जब ओम पुरी ने उन्हें छोड़ दिया और नंदिता से शादी कर ली। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में अनु कपूर ने इस बारे में बताया। उन्होंने ओम पुरी की अभिनय प्रतिभा की तारीफ की, लेकिन उनके निजी जीवन में हुई गलती का भी जिक्र किया। अन्नू कपूर ने कहा, 'ओम पुरी अद्भुत अभिनेता थे। उनके जैसा कोई महान अभिनेता नहीं था, लेकिन वह एक और बात है। वे किसी की पति बने और पति बनकर एक महिला के साथ धोखा किया, यहीं पर सब गलत हो गया। और मैं उस महिला का भाई हूं।' उन्होंने बताया कि सीमा कपूर 1990 के दशक की शुरुआत में ओम पुरी से शादी हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही रिश्ता टूट गया, जब सीमा को पता चला कि ओम पुरी दूसरी महिला से जुड़े हुए हैं। कई साल बाद जब ओम पुरी की तबीयत बिगड़ने लगी, तो सीमा ने ही उनका ख्याल रखा। अन्नू कपूर ने कहा कि उस समय वे न सिर्फ ओम पुरी पर, बल्कि अपनी बहन पर भी गुस्सा थे। 'मैं गुस्सा और नाराज था। जब उनका शरीर कमजोर हो गया, तब वे वापस आए। मेरी बहन ने उनकी देखभाल की।'आज अन्नू कपूर कहते हैं कि उनके मन में किसी के प्रति दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्हें अफसोस है कि उनकी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद हो गई और उन्हें कोई सहारा नहीं मिला। (ये भी पढ़ें-Amitabh Bachchan से Naseeruddin Shah तक ने बुढ़ापे में दिए बोल्ड सीन्स, एक पल को तो दर्शक भी गए शर्मा)

om puri seema kapoor.

ओम पुरी पर जमकर बरसे अन्नू कपूर (pic credit-instagram)

सीमा ने कही थी ये बात

सीमा कपूर ने भी पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि ओम पुरी के नंदिता से अफेयर की वजह से उन्हें बहुत दुख हुआ था। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपना बच्चा खो दिया था। तलाक के समय ओम पुरी ने उन्हें 6 लाख रुपये एलिमनी दी थी, लेकिन बच्चा खोने पर सिर्फ 25 हजार रुपये भेजे थे। सीमा ने कहा था, 'मुझे सांत्वना देने की बजाय उन्होंने अपने सेक्रेटरी के जरिए 25 हजार रुपये भेजे। मैंने उसे ठुकरा दिया। उनके सेक्रेटरी ने कहा कि यह अहंकार आपको बर्बाद कर रहा है, लेकिन जो उन्होंने अहंकार समझा, वह मेरी आत्मसम्मान था।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article