बॉलीवुड

कहां पैदा हुए थे Salman Khan? "मुंबई" है गलत जवाब

सलमान खान के जन्मस्थान के बारे में उनके कई बड़े फैंस को गलतफहमी है। सलमान का बचपन और जवानी मुंबई में ही बीती है, जिस कारण सभी को लगता है कि वो वहीं पैदा हुए लेकिन ऐसा नहीं है।

Image

Where is Salman Khan Birth Place

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान का जन्म मुंबई में नहीं हुआ है
  • 27 दिसम्बर को पैदा हुए थे सलमान खान
  • सलीम खान के सबसे बड़े बेटे हैं सलमान

Salman Khan Birth Place: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने 90 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू किया और देखते ही देखते इंडस्ट्री के सबसे सफल कलाकारों में शामिल हो गए। सलमान खान ने मैंने प्यार किया, पार्टनर, दबंग, हम साथ-साथ हैं और हम आपके हैं कौन जैसी कई सफल फिल्मों में काम करके लोगों के बीच पहचान बनाई और जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार की। सालों से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे सलमान खान के जन्म स्थान को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है कि वो कहां पैदा हुए थे? ज्यादातर लोगों का मानना है कि वो मुंबई में पैदा हुए थे लेकिन ये सच नहीं है। आइए आपको सलमान खान के जन्मस्थान के बारे में बताते हैं...

Salim Khan-Salma Khan के सबसे बड़े बेटे हैं Salman Khan

Salim Khan Salma Khan Wedding Information

Salim Khan Salma Khan Wedding Information

सलमान खान के पिता सलीम खान ने मुंबई की रहने वाली सुशीला चरक से 18 नवम्बर 1964 के दिन शादी की थी। सलीम खान उन दिनों बॉलीवुड में अपना नाम कमाने की कोशिश कर रहे थे, जब उनकी मुलाकात सुशीला चरक से हुई। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर इनके बीच प्यार हो गया। घरवालों से बात करने के बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया और जन्म-जन्म के बंधन में बंध गए। (ये भी पढ़ें: Salman Khan या Shah Rukh Khan... किसकी छाती चौड़ी है?)

27 दिसंबर 1965 को हुआ Bollywood के भाईजान Salman Khan का जन्म

Salman Khan Childhood Pic

Salman Khan Childhood Pic (Image Credit: Salman Khan)

सलीम खान के साथ शादी करने के बाद सुशीला चरक का नाम सलमा खान हो गया। सलीम खान बॉलीवुड में नाम कमाने में जुट गए और सलमा खान उनका घर संभालने लगीं। शादी के एक साल के बाद ही सलीम खान और सलमा खान के घर में एक प्यारे से बच्चे ने जन्म लिया, जिसका नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान रखा गया। आगे चलकर बॉलीवुड ने इस प्यारे से बच्चे को सलमान खान के नाम से जाना, जिसने करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सलमान खान को उनके फैंस ने आगे चलकर भाईजान, टाइगर, बॉडीगार्ड और ना जाने कितने ही नाम दिए। (ये भी पढ़ें: 100 करोड़ भारतीय भी नहीं जानते कहां है Amitabh Bachchan का गांव?)

Mumbai में पैदा नहीं हुए Salman Khan

Salman Khan Birth Place

Salman Khan Birth Place (Image Credit: Salman Khan)

सलमान खान जब पैदा हुए उन दिनों उनके पिता मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे, जिस कारण उन्होंने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी सलमा खान को इंदौर भेज दिया था। सलीम खान का पूरा परिवार इंदौर में ही रहता था, जिस कारण उन्हें लगा कि सलमा खान की देखभाल वहां पर बेहतर तरीके से हो पाएगी। प्रेग्नेंसी के दौरान सलमा खान ने अपना काफी समय सलीम खान के इंदौर स्थित घर पर गुजारा और वहीं पर सलमान खान का जन्म हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की पहली किलकारी इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में गूंजी थी। जन्म के कुछ दिनों के बाद सलमान खान को लेकर उनके माता-पिता मुंबई आ गए।

80 के दशक के अंत में Salman Khan ने शुरू की स्ट्रगल

Salman Khan Struggle

Salman Khan Struggle (Image Source: Maine Pyaar Kiya Movie)

सलमान खान जब जवान हो रहे थे तब उनके पिता सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ काम करना बंद कर दिया था और घर पर पैसों की किल्लत शुरू हो गई थी। पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद सलमान खान ने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला लिया। उन्हें पहला मौका रेखा और फारुख शेख की फिल्म बीवी हो तो ऐसी में मिला। इसके बाद उन्होंने मैंने प्यार किया जैसी फिल्म की, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद कभी भी सलमान खान ने पीछे मुंड़कर नहीं देखा। वो एक के बाद एक सफल फिल्में करते चले गए और बॉलीवुड के भाईजान बन गए। आज सलमान खान एक-एक फिल्म के 70-100 करोड़ रुपये वसील लेते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article