बॉलीवुड

Salman Khan या Shah Rukh Khan... किसकी छाती चौड़ी है?

Salman Khan और Shah Rukh Khan के फैंस के बीच फिल्मों को लेकर लड़ाई आम है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से किस कलाकार की छाती की चौड़ाई ज्यादा है? नहीं तो आइए आपको बताते हैं...

Image

salman khan aur shah rukh khan mein se kiski chhati chaudi hai.

Salman Khan Shah Rukh Khan chest size: बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान और बादशाह शाहरुख खान के फैंस के बीच सालों से ये डिबेट चलती आ रही है कि कौन बेहतर कलाकार है? दोनों ने ही 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और दुनिया को दीवाना बना दिया। 90 के दशक से शुरू हुई ये डिबेट आज तक खत्म नहीं हुई है। भले ही सालों तक चली लड़ाई के बाद ये दोनों दोस्त बन गए हो लेकिन इनके फैंस आज भी इसी बात पर लड़ रहे हैं। फिल्मों को एक मिनट के लिए साइड में रख दें और हम आपसे अगर ये पूछें कि सलमान खान और शाहरुख खान में से किसकी छाती चौड़ी है? तो क्या आपको जवाब पता है? हम शर्त लगा सकते हैं कि आपको नहीं पता होगा। तो चलिए आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान में से किसकी छाती चौड़ी है? (ये भी पढ़ें: King: ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख खान की फिल्म? जानें क्या है पूरा सच)

Salman Khan Shah Rukh Khan Chest Size

Salman Khan Shah Rukh Khan Chest Size

क्या है Shah Rukh Khan के सीने का साइज

Shah Rukh Khan की छाती का साइज क्या है?

Shah Rukh Khan की छाती का साइज क्या है?

शाहरुख खान (SRK) ने साल 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था। करियर की शुरुआत में वो उन कलाकारों में नहीं गिने जाते थे, जिसकी फिजीक कमाल की हो लेकिन वक्त के साथ उन्होंने लोगों को बॉडी बनाकर दिखाई। किंग खान के सिक्स पैक एब्स पर तो दुनिया ही फिदा है। अगर शाहरुख खान के सीने के साइज की बात की जाए तो जब वो अपने परफेक्ट शेप में होते हैं तो उनकी छाती 40-42 इंच की हो जाती है। इस वक्त वो काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। (ये भी पढ़ें: 'The Immortals Of Meluha' पर 2 सालों तक सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है काम, कर सकते हैं फिल्म का डायरेक्शन?)

कितनी चौड़ी है Salman Khan की छाती

Salman Khan की छाती कितनी चौड़ी है?

Salman Khan की छाती कितनी चौड़ी है?

एक्टर सलमान खान तो हमेशा से ही अपनी फिजीक पर काम करते रहे हैं। 1988 में आई रेखा की फिल्म बीवी हो तो ऐसी से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले सलमान खान जल्द ही अपनी बॉडी के लिए यूथ में फेमस हो गए थे। लम्बे समय तक सलमान खान ने देश को बॉडी बनाने के लिए प्रेरित किया था। अगर सलमान खान की छाती के साइज की बात करें तो वो 45-47 इंच है। सलमान खान लम्बे से ये साइज मेंटेन कर रहे हैं।

Salman Khan-Shah Rukh Khan में से कौन जीता?

अगर छाती की चौड़ाई की बात करें तो इस मामले में सलमान खान की जीत होती है। सलमान खान सालों से अपनी फिजीक मेंटन करते आ रहे हैं, जिस कारण हमेशा ही उनके चेस्ट का साइज शाहरुख खान के चेस्ट के साइज से बड़ा रहा है। शाहरुख खान को जब भी फिल्म के लिए जरूरत होती है, तब वो फिजीक मेंटेन करते हैं और सिक्स पैक एब्स बनाते हैं। इसके बाद वो अपने नॉर्मल साइज में आ जाते हैं। भले ही सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस को ये जवाब ना मिला हो कि दोनों में से कौन बेहतर एक्टर है लेकिन उन्हें आज ये जवाब तो मिल गया है कि टाइगर-बादशाह में से किसकी छाती चौड़ी है?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article