Lucky Makers Reveals Big About Salman Khan: साल 2005 में सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' (
रसियन एक्टर्स को लग रहा था कि शराब पीने के मामले में उनके ज्यादा कैपेसिटी किसी की नहीं है। मगर उन्हें नहीं था पता कि सलमान खान भी उस पार्टी का हिस्सा थे। सलमान खान ने उस पार्टी के दौरान तब तक शराब पी जब तक उन्होंने यह नहीं देख लिया कि कई क्रू मेंबर्स फर्श पर उल्टी करने लगे हैं।
हिंदी रश के साथ बात करते हुए राधिका राव और विनय सप्रू ने खुलासा किया, 'रसियन क्रू की हालत देखने के बाद ऐसा लग था कि वो नेक्स्ट डे शूट पर नहीं आएंगे। रसियन को लग रहा था कि हमसे ज्यादा कोई नहीं पी सकता है लेकिन सलमान खान ने उनके लिए पार्टी होस्ट कर सभी की गलतफहमी दूर कर दी थी। उस पार्टी में जब वे फेल नहीं हो गई तब तक वोदका का चलना बंद नहीं हुआ।'
राधिका ने आगे बताया कि सभी रसियन अगले दिन अपना सर पकड़े नजर आए थे। हालांकि रसियन नियम के पक्के थे वो अनप्रोफेशनल नहीं दिखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सबसे शर्मनाक बात यह थी कि सलमान फेल नहीं थे। वो एकदम स्थिर खड़े थे। उन्होंने कहा, 'हम सभी लोट रहे थे, उल्टी कर रहे थे और सलमान ने भी हमारे साथ पी थी लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ।'
