बॉलीवुड

21 अगस्त को रिलीज होगी Salman Khan की मोस्ट अवेटेड मूवी, फैंस हुए सुपर एक्साइटेड

Salman Khan post: सलमान खान की इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डॉग्स’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की भारत में रिलीज डेट का ऐलान किया है।

Image

सलमान खान की मूवी को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। सलमान खान की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में SVC63 से लेकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' तक के नाम शामिल है। इस बीच सलमान खान की इंटरनेशनल फिल्म '7डॉग्स को लेकर अपडेट सामने आया है। सलमान खान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में मूवी की रिलीज डेट के बारे में बता दिया है। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें'बुराई जरूरी है क्या...' पत्नी सुनीता के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी)

सलमान खान की मूवी को लेकर आया अपडेट

सलमान खान ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का प्रोमो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सबसे बड़े मिशन का काउंटडाउन शुरू!' पोस्ट में बताया गया कि अरब वर्ल्ड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म अब भारत में भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी। 7 डॉग्स 21 अगस्त 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।7 डॉग्स में सलमान खान के अलावा बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी खास भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में सलमान ने संजय दत्त के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया था। दोनों कलाकारों की दोस्ती काफी पुरानी है और फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

7 डॉग्स एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन बिलाल फलाह और आदिल एल अरबी ने किया है। फिल्म की कहानी मिस्र के लेखक मोहम्मद एल-दब्बाह ने लिखी है। फिल्म में इंटरपोल एजेंट खालिद अल-अज्जाजी की कहानी दिखाई गई है, जो गाली अबू दाऊद नाम के एक अपराधी के साथ मिलकर बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है। 7 डॉग्स को पहली बार 27 मई 2026 को सऊदी अरब में रिलीज किया गया था। अब भारत में इसकी रिलीज को लेकर सलमान खान के फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, हालांकि इसकी रिलीज फिलहाल अनिश्चित समय के लिए टाल दी गई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article