बॉलीवुड

दुबई में Salman Khan को देखते ही बेकाबू हुए फैंस, भीड़ संभालने में सिक्योरिटी के छूटे पसीने

Salman Khan Video: दुबई में सलमान खान की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो गए। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Image

सलमान खान को देख बेकाबू हुए लोग (pic credit-twitter)

Photo : Twitter

Salman Khan Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। इसका नजारा हाल ही में दुबई में देखने को मिला, जहां एक इवेंट में सलमान खान के पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Jaya Bachchan ने रिपोर्टर का माइक हटाया तो Kangana Ranaut ने कसा तंज, बोलीं- 'नहीं बताऊंगी')

सलमान खान की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए लोग

हाल ही में सलमान खान दुबई में एक खास लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने वहां एंट्री की, फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया। सामने आए वीडियो में सैकड़ों लोग सलमान को देखने के लिए मौजूद नजर आए। वेन्यू के अंदर भी लोगों की काफी भीड़ थी। कई फैंस अपने मोबाइल फोन से सलमान की तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखाई दिए। सलमान की एंट्री के दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। एक वीडियो में देखा गया कि सिक्योरिटी गार्ड्स ने सलमान के चारों तरफ घेरा बना रखा था। फैंस लगातार उनके करीब आने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों को उन्हें संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

सुपरस्टार सलमान इस इवेंट में काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे थे। उन्होंने ब्लैक सूट के साथ ब्लू शर्ट, सिल्वर ज्वेलरी और सनग्लासेस पहने हुए थे। उनका नया हेयरस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रहा था। सलमान इन दिनों अपने लीन लुक में नजर आ रहे हैं और उनका यह अंदाज भी फैंस को पसंद आया। बताते चलें कि सलमान खान की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में मातृभूमि से लेकर मॉन्स्टर तक के नाम शामिल है। इन सभी फिल्मों पर लोगों की नजरें टिकी हुई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सलमान खान की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article