बॉलीवुड

Tiger 3 की शूटिंग से छूट गए Salman Khan के पसीने, भाईजान ने कहा- 'शूटिंग हो गई अब दीवाली पर दिखेगा..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 26, 2023, 10:02 AM IST

Salman Khan on Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग को लेकर सलमान ने अब एक बड़ा अपडेट दिया है। भाईजान ने मीडिया को बताया कि उन्होंने टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर ली है।

Image

Salman Khan in tiger 3 Shooting

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग हुई पूरी।
  • सलमान खान वे इस बात की घोषणा की है।
  • भाईजान ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी दी है।

Salman Khan on Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग को लेकर सलमान ने अब एक बड़ा अपडेट दिया है। भाईजान ने मीडिया को बताया कि उन्होंने टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही सलमान ने फिल्म की रिलीज को लेकर भी अपडेट किया है। एक्टर ने बताया कि फिल्म को दीवाली पर ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म में कैटरीना कैफ और सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले फिल्म के पिछले दोनों पार्ट सुपरहिट साबित हुए हैं। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि टाइगर 3 भी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। आइए सलमान खान के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

टाइगर 3 की शूटिंग ने छुड़ा दिए सलमान के पसीने

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में IIFA अवॉर्ड्स 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए हैं, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर बात की है। मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि उन्होंने टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर ने कहा, 'टाइगर 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। अब आप सभी को दीवाली पर टाइगर देखने को मिलने वाला है, इंशाअल्लाह!' इसके साथ ही सलमान ने बताया, 'टाइगर 3 की शूटिंग काफी हेक्टिक रही है, हालांकि इस फिल्म को बनाने में काफी मजा भी आया है।'

एक साथ दिखेगी सलमान-कैटरीना की जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फैंस को 'टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' में भी कैटरीना और सलमान की जोड़ी काफी पसंद आई थी। अब टाइगर 3 के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article