बॉलीवुड

Jawan में विलेन बनेंगे विजय सेतुपति, Shah Rukh Khan संग शूटिंग पर किया बड़ा खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 08:15 AM IST

Vijay Sethupathi in Shah Rukh Khan starrer Jawan: शाहरुख खान की फिल्म जवान में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। साउथ सुपरस्टार ने अब फिल्म में अपने रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शाहरुख खान संग काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। साउथ में विजय की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

Image

Vijay Setupathi in JawanVijay Setupathi in Jawan

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान संग काम करने पर बोले विजय सेतुपति।
  • विजय ने जवान ने अपने रोल को लेकर किया खुलासा।
  • ‘जवान’ 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

Shah Rukh Khan in Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। पठान की सफलता के बाद अब फैंस की उम्मीदें शाहरुख खान की एक और अपकमिंग फिल्म पर बनी हुई है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान में विजय सेतुपति के साथ ही नयनतारा और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अपने रोल को लेकर अब विजय सेतुपति ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने शाहरुख खान संग काम करने को लेकर भी अपनी राय रखी है। आइए एक्टर के बयान पर एक नजर डालते हैं।

‘जवान में मेरा नेगेटिव रोल है’

शाहरुख खान की फिल्म जवान में अपने रोल के बारे में बात करते हुए विजय सेतुपति ने हमारे सहयोगी ई टाइम्स को बताया, ‘जवान में मेरा रोल थोड़ा नेगेटिव होने वाला है, मेरे कैरेक्टर में काफी नेगेटिव शेड्स हैं, जब एटली मेरे पास ये रोल लेकर आया तो मैंने तुरंत हां कर दिया, क्योंकि शाहरुख खान और एटली दोनों के साथ काम करने के लिए मैं काफी एक्साइटेड था।’ इसके साथ ही शाहरुख खान संग काम करने को लेकर विजय ने कहा, ‘शाहरुख खान संग काम करने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा है, वह जितने बड़े सुपरस्टार हैं, उतने ही डाउन टू अर्थ भी हैं।’ विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है।

7 सितंबर को रिलीज होगी ‘जवान’

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग पूरी हो गई है, पहले मूवी 2 जून को रिलीज होने वाली थी, हालांकि अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। अब शाहरुख खान की फिल्म जवान को 7 सितंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा। फैंस शाहरुख खान और विजय सेतुपति को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article