KRK claims Aamir-Fatima wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने जब अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को तलाक दिया तो मीडिया में ऐसी कई खबरें आईं कि वो फातिमा सना शेख के साथ तीसरी बार घर बसा सकते हैं। उस वक्त आमिर और फातिमा में से किसी ने भी इन खबरों पर जुबान नहीं खोली और बात आई-गई हो गई। जब भी आमिर-फातिमा किसी इवेंट पर साथ नजर आते तो लोग इनके अफेयर के बारे में बातें करते लेकिन उसके बाद चुप हो जाते। बीते दिनों आमिर खान और फातिमा सना शेख की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें वो एक साथ खेलते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आमिर खान और फातिमा सना शेख के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है। लोग लगातार बोल रहे हैं कि ये दोनों साथ में इसीलइए वक्त बिता रहे हैं क्योंकि ये एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।
KRK ने किया आमिर-फातिमा की शादी का दावा
कमाल आर खान अपने विवादित ट्वीट्स के लिए जाने-जाते हैं। कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है कि आमिर खान अपनी ऑनस्क्रीन बेटी फातिमा सना शेख के साथ तीसरी बार शादी करने की सोच रहे हैं। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'ब्रेकिंग न्यूज... आमिर खान जल्द ही अपनी बेटी की उम्र की फातिमा सना शेख के साथ शादी करने वाले हैं। आमिर खान फातिमा को दंगल के वक्त से ही डेट कर रहे हैं।'
आमिर-फातिमा की शादी पर लोग दे रहे हैं चौंकाने वाले रिएक्शन
जब से कमाल आर खान ने विवादित ट्वीट किया है, तब से लोग लगातार आमिर-फातिमा की शादी पर चौंकाने वाले रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आमिर खान को फातिमा के साथ ऐसा रिश्ता बनाने से पहले सोचना चाहिए वो उनकी बेटी की उम्र की हैं। वैसे आपका फातिमा-आमिर के रिश्ते पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
