बॉलीवुड

"जी नहीं भरा" Salman Khan का आखिर किस ओर इशारा, वीडियो पोस्ट कर Maatrubhumi एक्टर ने किया कंफ्यूज

Salman Khan Video: सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सलमान खान ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वे 'मेरा जी नहीं भरा' गाना गाते हुए दिखाई दिए। ऐसे में फैंस कंफ्यूजन में पड़ गए।

Image

सलमान खान ने शेयर किया नया वीडियो/फोटो क्रेडिय-सलमान खान इंस्टाग्राम

Salman Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों भाईजान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर दिन अपने लुक के साथ सभी को सप्राइज़ भी देते दिखाई दिए। जल्द ही सलमान खान फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) नजर आएंगे जो जल्द ही रिलीज होगी। इस बीच इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया। वीडियो में सलमान खान गाना गाते हुए दिखाई दिए लेकिन इसका मतलब कोई समझ नहीं पाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए भाईजान का वायरल वीडियो। (ये भी पढ़ें: Exclusive: सिर्फ वॉर ड्रामा नहीं है Salman Khan की Maatrubhumi, दिखाएगी सैनिकों का दर्द)

सलमान खान का नया वीडियो

इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वे 'मेरा जी नहीं भरा' गाना गाते हुए दिखाई दिए। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो है लेकिन सलमान खान के लुक ने सभी का ध्यान खींचा। सलमान ने टोपी और आंखों में चश्मे लगाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि लोगों को कंफ्यूजन हुई आखिर 'मेरा जी नहीं भरा' गाना गाकर सलमान खान किसी ओर इशारा कर रहे हैं। इस क्रिप्टिक पोस्ट को देख फैंस तरह-तरह का अनुमान लगाते हुए दिखाई दिए। किसी ने इस राजपाल यादव की कंट्रोवर्सी से तो किसी ने सलमान की अपकमिंग फिल्म से इस वीडियो को जोड़ने की कोशिश कर डाली। सलमान की वीडियो को देख फैंस उनके स्वैग की जमकर तारीफ कर डाली। (ये भी पढ़ें: SCOOP: 'मातृभूमि' के लिए Salman Khan के फैन्स का लंबा हुआ इंतजार, मई नहीं अब इस महीने में देगी दस्तक)

    Salman Khan New Video

    सलमान खान ने शेयर किया नया वीडियो/फोटो क्रेडिट-सलमान खान इंस्टाग्राम

    सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

    सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' जल्द ही रिलीज होने वाली है लेकिन ये बड़े परदे पर कब आएगी इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। जूम टीवी को एक सूत्र ने बताया था कि सलमान खान ने मेकर्स को पहले दिन ही ये साफ कर दिया था कि "मातृभूमि" सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं होगी। सलमान खान चाहते थे कि मातृभूमि में दर्शकों को सैनिकों की जिंदगी के बारे में जानने को मिले। बता दें इस फिल्म में सलमान खान संग चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article