बॉलीवुड

Vicky Kaushal को इग्नोर नहीं कर रहे थे Salman Khan, इस वजह से नहीं लगाया गले

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 30, 2023, 08:37 AM IST

Salman Khan and Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और विक्की कौशल का वीडियो बीते कई दिनों से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान, विक्की को इग्नोर करते दिख रहे हैं। अब इस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। सलमान के एक करीबी ने वीडियो को लेकर खुलासा किया है।

Image

Salman Khan, Vicky Kaushal (Image Source: Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने नहीं किया था विक्की कौशल को इग्नोर।
  • सलमान के करीबी ने इस बात की पूरी सच्चाई बताई है।
  • सलमान-विक्की का वीडियो काफी वायरल हुआ है।

Salman Khan and Vicky Kaushal Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान, विक्की को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं, ये वीडियो हाल ही में आयोजित हुए बॉलीवुड के बड़े अवॉर्ड फंक्शन IIFA 2023 का है, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सलमान को जबरदस्त ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि इसके बाद सलमान और विक्की का एक और वीडियो सामने आया जिसमें दोनों एक दूसरे को गले से लगाते दिख रहे हैं। अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि वायरल वीडियो में सलमान खान, विक्की से मिलने के लिए क्यों नहीं रुके? आइए इस पर नजर डालते हैं।

इस वजह से सलमान ने विक्की को नहीं लगाया गले

सलमान खान और विक्की कौशल के वायरल वीडियो पर बात करते हुए ‘भाईजान’ के एक करीबी सोर्स ने इंडिया टुडे को बताया कि सलमान इस वीडियो को देखने के बाद काफी नाराज हुए है, उन्होंने उस समय विक्की को इसलिए गले से नहीं लगाया, क्योंकि जान से मारने की धमकियों के बाद से ही सलमान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है, उनके आस-पास इतनी सिक्योरिटी होती है कि एक्टर को रुकने का समय ही नहीं होता है। इसके बाद सलमान जब दोबारा विक्की से मिले तो उन्हें गले से भी लगाया और हाल चाल भी पूछते दिखे हैं।

सलमान को मिली जान से मारने की धमकी

बीते कई दिनों से सलमान खान की जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है, बीते काफी समय से सलमान को गैंगस्टर बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी कारण से सलमान खान, विक्की से मिलने के लिए नहीं रुकते और सीधा चलते रहते हैं। अब उस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article