बॉलीवुड

Malaika Arora ने शेयर की अर्जुन कपूर की आधी न्यूड फोटो, कैप्शन में एक्टर को बताया आलसी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 29, 2023, 08:03 AM IST

Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रिलेशन बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है, अब मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अर्जुन कपूर की एक हाफ न्यूड फोटो शेयर की है, जो चर्चा का केंद्र बन गई है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Arjun Kapoor and Malaika Arora

KEY HIGHLIGHTS
  • मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर की सेमी न्यूड फोटो।
  • मलाइका ने ये तस्वीरे इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली है।
  • सोशल मीडिया पर अर्जुन की ये फोटो वायरल हो रही है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। दरअसल इस फोटो में अर्जुन कपूर हाफ न्यूज दिख रहे हैं। उन्हें सिर्फ एक तकिए से अपनी बॉडी छिपाई हुई है। अर्जुन कपूर की फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स अर्जुन और मलाइका को ट्रोल भी कर रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को आलसी बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन कपूर की ये बोल्ड फोटो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई अर्जुन की सेमी न्यूड फोटो

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को उनकी एक्टिंग स्किल्स के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, कई लोगों का मानना है कि सिर्फ नेपोटिज्म के दम पर ही अर्जुन कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई हुई है, इस बीच देखने वाली बात यह है कि बीते काफी समय से अर्जुन कपूर अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। अब उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी सुर्खियों में बना हुआ है। मलाइका अरोड़ा ने जो हाफ न्यूज फोटो शेयर की है, इसमें भी अर्जुन कपूर काफी फिट लग रहे हैं। मलाइका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा आलसी बॉय..’

जल्द शादी रचाएंगे मलाइका-अर्जुन

इस बीच अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबर भी काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका इसी साल शादी रचाने वाले हैं। हालांकि इस मामने में अभी दोनों में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया है। अर्जुन और मलाइका का रिलेशन बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। फैंस अब जल्द ही दोनों को शादी रचाते हुए देखना चाहते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article