बॉलीवुड

Salman- Vicky Controversy: सलमान खान ने विक्की को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 27, 2023, 11:23 AM IST

Salman Khan Hugs Vicky Kaushal: सलमान खान और विक्की कौशल चर्चा में हैं। हाल ही में सलमान और विक्की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें भाईजान ने एक्टर को इग्रोर कर दिया था। आईफा के मंच पर सलमान ने विक्की को गले लगाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

vicky kaushal and salman khan (credit pic: instagram)

Salman Khan Hugs Vicky Kaushal: IIFA 2023 के इवेंट में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा है। ये इवेंट अबू धाबी में हो रहा है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी अबू धाबी में हैं। पिछले दिनों सलमान के बॉडीगार्ड का विक्की को धक्का मारने का वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान भाईजान ने विक्की कौशल को इग्नोर किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विक्की और कैटरीना के फैंस काफी भड़क गए थे।

आईफा के ग्रीन कार्पेट पर सलमान खान और विक्की कौशल फिर साथ में नजर आए। सलमान ने आते ही विक्की कौशल को गले लगाया। सलमान और विक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स का कहना है कि लगता है सलमान को अपनी गलती का ऐहसास हो गया है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

सलमान ने विक्की कौशल को लगाया गले

वीडियो में विक्की अपने फैंस के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। सलमान आते हैं और विक्की को गले लगाते हैं। भाईजान का ये जेश्चर फैंस को पसंद आ रहे हैं। दरअसल आईफा इवेंट में भाईजान के बॉडीगार्ड भीड़ को साइड कर रहे थे। उस दौरान एक बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का देते हुए साइड कर दिया था। सलमान वहां से सीधा चले गए थे। फैंस को सलमान का एटीट्यूड पसंद नहीं आया था।

इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए विक्की कौशल ने कहा था कि कई बार बातों को बेतमतलब का बढ़ाया जाता है। उसका कोई फायदा नहीं है। कई बार जैसा वीडियो में दिखता है वैसा होता नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में लगे हुए है। विक्की और सारा की धमाकेदार जोड़ी साथ में स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान इन दिनों टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article