Salman Khan Latest Post: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग एक्साइटेड हो गए हैं। अब सभी लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच सलमान खान का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। सलमान खान के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर लोगों का दिल पिघल गया हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
रियल डॉग लवर हैं सलमान खान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस को अपनी जिंदगी और काम की झलकियां देते रहते हैं। इस बार एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यारे पेट डॉग 'सुख'के साथ कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर कीं और इंटरनेट पर हलचल मचा दी। तस्वीरों में सलमान हरे-भरे बगीचे में अपने प्यारे फरबॉल के साथ आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वे एक घुटने पर बैठकर डॉग को प्यार से गले लगा रहे हैं, जबकि दूसरी में डॉग को गोद में लेकर कैमरे से नजर हटाकर देख रहे हैं। सलमान ने डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट वेस्ट पहना है, जिससे उनके टोन्ड बाइसेप्स अच्छे से दिख रहे हैं। सलमान खान की इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
बैटल ऑफ गलवान पर टिका है भविष्य
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान जून 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस दिखाया था। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म पर सलमान खान का भविष्य टिका हुआ है। सलमान को अपनी इस मूवी से काफी ज्यादा उम्मीद है। उनकी फिल्म सिकंदर ने सबको निराश किया था। बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर का बुरा हाल हो गया था।
