बॉलीवुड

Baby John Trailer में सलमान खान को कर पाए नोटिस? घूम-घूमकर गुंडों को धोते नजर आए भाईजान

Salman Khan cameo in Baby John: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इस क्रिसमस के मौके पर अपनी नई फिल्म बेबी जॉन (Baby John) लेकर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण एटली के बैनर तले किया गया है। फिल्म बेबी जॉन का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) के कैमियो से भी पर्दा उठ गया है।

Image

Salman Khan Cameo in Baby John (1)

Salman Khan cameo in Baby John: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी अपकमिंग मूवी बेबी जॉन (Baby John Trailer) का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसे कलीस ने बनाया है। फिल्म बेबी जॉन का निर्माण एटली (Atlee) ने अपने बैनर तले किया है, जिन्होंने कुछ वक्त पहले शाहरुख खान के साथ जवान बनाई थी। फिल्म बेबी जॉन के ऐलान के साथ ही माना जा रहा था कि एटली और कलीन, वरुण धवन को ऐसे अवतार में पेश करेंगे, जिसमें अब तक उन्हें नहीं देखा गया है। बेबी जॉन का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिसमस 2024 के बाद वरुण धवन की इमेज पूरी तरह से बदलने वाली है। बेबी जॉन के ट्रेलर में वरुण धवन कमाल का एक्शन करते दिख रहे हैं और उन्हें सलमान खान (Salman Khan in Baby John) का भी पूरा साथ मिल रहा है।

अगर आप सोच रहे हैं कि बेबी जॉन में सलमान खान (Salman Khan Cameo in Baby John) क्या कर रहे हैं तो बता दें कि कुछ वक्त पहले ही ये खुलासा हुआ था कि फिल्म बेबी जॉन में सलमान खान स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। कुछ देर पहले ही वरुण धवन ने फिल्म बेबी जॉन (Baby John Trailer Video) का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं और अंत में उनका साथ देने के लिए सलमान खान आते हैं। बेबी जॉन के मेकर्स ने सलमान खान के कुछ ही सीन्स रखे हैं, जिनमें उन्हें पहचानने के लिए थोड़ी मेहनत लगती है। सलमान खान का कैमियो देखने के बाद यह पक्का हो गया है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर दर्शक थिएटर में न केवल भाईजान को देखेंगे बल्कि उनके लिए जमकर तालियां भी बजाएंगे।

Salman Khan Cameo in Baby John

Salman Khan Cameo in Baby John

Salman Khan Cameo in Baby John (1)

Salman Khan Cameo in Baby John (1)

Salman Khan Cameo in Baby John (2)

Salman Khan Cameo in Baby John (2)

फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन और सलमान खान के साथ-साथ जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने जैकी श्रॉफ को खलनायक की भूमिका में साइन किया है और उनका लुक देखकर यह कहा जा सकता है कि वो इसके लिए एकदम परफेक्ट हैं। अगर वरुण धवन के अपोजिट हसीनाओं की बात की जाए तो कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी दर्शकों का दिल बहलाएंगी। फिल्म बेबी जॉन के ट्रेलर में एक जगह सान्या मल्होत्रा भी नजर आती हैं। सान्या को देखकर लगता है कि वो भी बेबी जॉन में भाईजान की तरह स्पेशल कैमियो करती दिखेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article