बॉलीवुड

'फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी...'- Salman Khan के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा, कोर्ट में बताया भयानक सुबह का सच

Salman Khan Bodyguard Big Revelation In Court: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल, 2024 की सुबह फायरिंग हुई थी, जिसे लेकर अब उनके बॉडीगार्ड ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Image

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Salman Khan Bodyguard Big Revelation In Court: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान बीते कई वक्त से लगातार मिल रही धमकियों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों के कारण उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साल 2024 में 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग भी हुई थी। उस घटना ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ-साथ उनके फैंस को भी झकझोरकर रख दिया था। वहीं अब इस मामले पर सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि बॉडीगार्ड ने विशेष कोर्ट में बयान दिया है कि फायरिंग का मकसद सलमान खान की हत्या की कोशिश थी। यह भी पढ़ें: Raja Shivaji X Review: लोगों ने रितेश की मूवी को दिए फुल नंबर, सलमान खान ने उड़ाया गर्दा

    सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग (House Firing) की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई थी, जिसमें उनके बॉडीगार्ड पहले गवाह के तौर पर पेश हुए। घटना पर बयान देते हुए बॉडीगार्ड ने कहा कि उसने 13 अप्रैल की शाम को 7 बजे अपनी शिफ्ट हमेशा की तरह ज्वॉइन की थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बॉडीगार्ड ने अपने बयान में आगे कहा कि सुबह करीब 4 बजे सिक्योरिटी को पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने सीसीटीवी स्क्रीन पर देखा तो हेलमेट पहने दो बाइक सवाल लोग नजर आए, जो बिल्डिंग की ओर फायरिंग कर रहे थे। हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की थी। यह भी पढ़ें: 'तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते...' Raja Shivaji में रोल के लिए सलमान ने रितेश से की थी बात
    salman khan (9)

    फोटो क्रेडिट- जूम इंस्टाग्राम

      बॉडीगार्ड के बयान के मुताबिक, बाइक सवार हमलावर फायरिंग के बाद 'आई लव बांद्रा' प्वॉइंट की ओर भागे थे। मामले को लेकर स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर महेश मुले ने अदालत में सीसीटीवी फुटेज भी पेश की, जिसमें बॉडीगार्ड ने हमलावरों की पहचान की। बयान में बॉडीगार्ड ने साफ किया कि फायरिंग के दौरान सलमान खान फर्स्ट फ्लोर पर अपने बेडरूम में थे। बॉडीगार्ड ने इस बात पर जोर दिया कि फायरिंग का मकसद एक्टर की हत्या की कोशिश थी।

      सलमान खान (Salman Khan) के पर्सनल बॉडीगार्ड ने क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें एक्टर को मिल रही धमकियों की पर्सनल जानकारी नहीं थी। वहीं दूसरी ओर 2 मई को पुलिस गार्ड भी दूसरे गवाह के तौर पर विशेष अदालत में पेश हुए। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान वह लॉबी में बैठे थे। उन्होंने फायरिंग तो नहीं देखी, लेकिन घटनास्थल पर गोलियों के निशान जरूर देखे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article