बॉलीवुड

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, ग्लोबल इवेंट के दौरान दिवंगत अभिनेता को बताया पिता तुल्य

Salman Khan Remember Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एक ग्लोबल इवेंट के दौरान सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया। सलमान खान ने बताया कि वो हमेशा से ही धर्मेंद्र को फॉलो करते आए हैं।

Image

Pics Credit: Instagram

Salman Khan Remember Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने 24 नवम्बर के दिन मुंबई में आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन से इंडियन सिनेमा को तगड़ा झटका लगा है। आज भी धर्मेंद्र के फैन्स उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। ऐसे में अब सलमान खान ने भी एक ग्लोबल इवेंट के दौरान धर्मेंद्र को याद करते हुए कई बातें बताई। इतना ही नहीं सलमान खान ने धर्मेंद्र को पिता तुल्य भी बताया। सलमान खान (Salman Khan) ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के प्रति अपने गहरे सम्मान को खुलकर व्यक्त किया है। (इसे भी पढ़ें: 'वो GF में मां को तलाशते हैं...' क्यों नहीं हो रही सलमान खान की शादी? पापा सलीम खान ने किया खुलासा)

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए सलमान खान, 'मैं एक पिता जैसा इंसान खो दिया है। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया। मैं अपने करियर में जो भी किया है वो हमेशा उन्हें फॉलो करते हुए किया। आप सभी जानते हैं कि मैंने धरम जी को फॉलो किया। स्क्रिप्ट लेवल की बात करें तो मैंने अपने पिता को फॉलो करने की कोशिश की है। ये दो ही ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे मुझे एक अच्छे रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिली है।' सलमान खान ने धर्मेंद्र को हमेशा एक अच्छा और इमोशनल इंसान बताया। वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र ने सलमान खान को हमेशा अपने तीसरे बेटे जैसा बताया।

'बैटल ऑफ गलवान' में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर मेकर्स 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर को फैन्स के बीच जारी करेंगे। इस मूवी में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, हीरा सोहल और अभिलाष चौधरी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article