Salman Khan Wedding: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट बनाई जाए तो आज भी सलमान खान का नाम सबसे पहले आएगा। सलमान खान ने 90 के दशक से बॉलीवुड पर धाक जमाना शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान खान कुछ ही दिनों में 60 साल हो जाएंगे। 60 साल लम्बे जीवन में सलमान खान को कई दफा इश्क हुआ है लेकिन फिर भी कभी भी उनका घर नहीं बस सका। ऐश और कैटरीना तो दो ऐसी हीरोइन्स रही हैं, जिनके साथ सलमान खान की शादी पक्की मानी जा रही थी लेकिन ये दोनों भी एक-एक करके भाईजान से दूर हो गईं। सलमान खान की शादी के पीछे का एक बड़ा कारण उनके पिता सलीम खान ने कुछ वक्त पहले बताया था। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उसी के बारे में जानकारी देंगे।
सलमान खान अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही चार्मिंग बॉय के रूप में पहचाने जाते रहे हैं, जिनकी लड़कियां दीवानी हैं। करियर की शुरुआत से ही सलमान खान को पसंद करने वाली लड़कियों की गिनती नहीं रही है लेकिन फिर भी वो आज भी कुंवारे हैं। कुछ ही दिनों में 60 साल के होने वाले सलमान खान का घर क्यों नहीं बस सका है? इसके पीछे उनकी वो मिडिलक्लास सोच है, जो शायद हर लड़के के जहन में होती है।
सलमान खान पर मरने वाली लड़कियों की कभी भी कमी नहीं रही है। करियर की शुरुआत से ही करोड़ों ऐसी लड़कियां रही हैं जो सलमान पर जान न्योछावर करती हैं। हालांकि कुछ लड़कियां ऐसी भी रही हैं, जिन पर भाईजान भी फिदा हुए हैं। सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ कुछ ऐसे नाम हैं जिन पर भाईजान फिदा रहे हैं। हालांकि इनमें से भी किसी के साथ सलमान खान का घर नहीं बस सका है।
सलीम खान अपने बेटे सलमान खान को अच्छी तरह से पहचानते हैं, यही कारण है कि उन्हें ये समझ आ गया है कि सलमान के साथ क्या परेशानी है कि वो घर नहीं बसा रहे हैं। सलीम खान खुलकर अपने दिल की बात कहने के लिए जाने जाते हैं और इस बारे में भी उन्होंने दिल खोलकर खुलासा किया है।
सलीम खान ने कुछ सालों पहले एक शो के दौरान ये खुलासा किया था कि उनके बेटे सलमान खान को बॉलीवुड की हसीन लड़कियों से प्यार होता है और जब उनको प्यार हो जाता है तो वो उनमें अपनी मां सलमा को तलाशते हैं। यही कारण है कि उनका रिश्ता शादी से पहले ही खत्म हो जाता है।
सलीम खान के अनुसार, वो एक हीरोइन से ये उम्मीद करते हैं कि वो उनकी मां की तरह उनका घर संभाले और सबका ध्यान रखे लेकिन ये मुमकिन नहीं है। कोई भी हीरोइन अपना करियर छोड़कर घर-परिवार में नहीं लगना चाहेगी, जिसके बाद सलमान का मोहभंग हो जाता है। इसकी वजह से वो अब तक कुंवारे ही हैं। काजोल-ट्विंकल के शो पर सलमान खान ने ये खुलासा किया था कि वो भले ही शादी न कर पाए हों लेकिन वो बच्चा चाहते हैं। हालांकि सलमान ने ये साफ नहीं किया था कि वो सरोगेसी से बच्चा पैदा करेंगे या फिर वो शादी करने के बारे में ही सोच रहे हैं।