Chitrangda Singh on Battle of Galwan: सलमान खान( Salman Khan) की अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान( Battle of Galwan) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट जारी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली है। फिल्म के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए चित्रांगदा ने बताया कि उन्हें फिल्म का हिस्सा बनकर कैसा लगा। साथ ही सलमान खान के साथ पहली बार काम करने के बारे में भी एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात शेयर की। उन्होंने जिक्र किया कि आर्मी बैकग्राउन्ड होने की वजह से ये फिल्म में लिए बहुत खास है।
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह( Chitrangda Singh) इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार करने वाली हैं। अभिनेत्री ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये मेरे दिल के करीब है। चित्रांगदा सिंह ने कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खास महसूस हो रहा है, क्योंकि यह कहानी उनके दिल को छूती है। उन्होंने बताया कि जब यह घटना घटी थी, तब हमारे समाज में इसके बारे में काफी चर्चा होती थी। इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके दिल के करीब है। हालांकि सलमान खान( Salman Khan) जैसे सुपरस्टार इसमें लीड रोल में हैं और फिल्म का ध्यान खींचना तय है, लेकिन चित्रांगदा को इसमें जो बात सबसे ज़्यादा पसंद आई, वो थी इसकी गहराई और सच्चाई।
सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव
सलमान खान ( Salman Khan) के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह कमाल के एक्टर हैं। वह जिस चीज का भी हिस्सा होते हैं वो चीज बड़ी हो जाती है। ये फिल्म भी काफी बड़ी है। वह कहती हैं, यह फिल्म सिर्फ़ दिखावे के लिए नहीं है, यह सच्चे मायनों में मतलब रखने वाली कहानी है। यह ज़मीन से जुड़ी हुई और असल ज़िंदगी से ली गई है।
