Salman Khan in Kabir Khan's Babbar Sher: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और मशहूर डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) ने एक साथ 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' सहित तीन फिल्में की हैं। सलमान के साथ कबीर खान की आखिरी फिल्म 'ट्यूबलाइट' थी, जिसे लोगों ने खास पसंद नहीं किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान और कबीर खान ने साथ में काम नहीं किया लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार दोनों एक बार फिर साथ आने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कबीर खान ने अपनी अगली फिल्म 'बब्बर शेर' (Babbar Sher) के भाईजान को अप्रोच किया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कबीर खान ने एक स्क्रिप्ट तैयार की है, जो सलमान खान के दिल के बेहद करीब है। कबीर खान को लगता है कि इस किरदार के लिए सलमान खान के अलावा कोई स्टार इसमें फिट नहीं बैठता है। कबीर खान के लिए सलमान खान ही उनकी पहली पसंद है। कबीर खान ने इस फिल्म के लिए सलमान खान से कई बार मुलाकात की है। इस स्क्रिप्ट को टाइटल 'बब्बर शेर' दिया गया है। सलमान भी इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।
अगर बात बनती है तो 'बब्बर शेर' सलमान खान और कबीर खान की साथ में चौथी फिल्म होगी। अंतिम निर्णय अभी आना बाकी है लेकिन कबीर खान की यकीन है कि फिल्म के लिए भाईजान ना नहीं करेंगे। स्क्रिप्ट इस महीने के लास्ट तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद भी कोई फैसला सामने आएगा।
