Salman Khan's Maatrubhumi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के फैन्स उनकी नई फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi May War Rest in Peace) का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। यह मूवी पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ अनजान कारणों की वजह से मेकर्स ने इसे आगे शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद से लेकर कोई नई रिलीज डेट भी मेकर्स ने जारी नहीं की। ऐसे में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं कि इसे मेकर्स अब 2027 में रिलीज करेंगे। हालांकि इस खबर से फैन्स थोड़े निराश भी हुए थे। ऐसे में अब मेकर्स ने खुद फिल्म की 2027 में रिलीज होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: CJP के सपोर्ट में उतरीं Huma Qureshi, पोस्ट शेयर कर कह दी बड़ी बात)
2026 में रिलीज होगी सलमान खान की 'मातृभूमि'
20 जुलाई को सलमान खान फिल्म्स ने अपने एक्स अकाउंट पर 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' को टालने की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने पुष्टि की कि 'मातृभूमि' 2026 में ही रिलीज होगी। साथ ही उन्होंने नया पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें साफ लिखा है, '2026'। सलमान खान फिल्म्स ने ट्वीट किया, 'एक सैनिक का वादा। एक परिवार की ताकत। एक राष्ट्र का गर्व।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ऐसे प्रोटेस्ट करने से तो कुछ काम नहीं होगा...' CJP के प्रदर्शन पर Hema Malini ने दिया बड़ा बयान)
सलमान खान के साथ फिल्म 'मातृभूमि' में चित्रांगदा सिंह को देखा जाएगा। 'मातृभूमि' इस साल रिलीज होने वाली प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कुछ कंटेंट और चीन का जिक्र होने पर आपत्ति है। इस कारण फिल्म को आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अब सलमान खान फिल्म्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म 2026 में आएगी। यह खबर सुनकर सलमान खान के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस मूवी में मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, ज़ेन शॉ, अभिश्री सेन, जावेद खान और विपिन भारद्वाज सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
