Pawan Singh से पहले एलिमनी की मार झेल चुके हैं ये सितारे, मोटी रकम से भरा पत्नियों का बैंक अकाउंट

Most Expensive Divorce on Indian Cinema: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एलिमनी के तौर पर मांगी रकम ने सभी को हैरान कर दिया है। इससे पहले भी कई हसीनाओं को एलिमनी के तौर पर मोटी रकम मिली है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 7 2026, 10:56 IST
एलिमनी के रूप में पत्नियों को मिली मोटी रकम...Image Credit : Instagram01 / 07

एलिमनी के रूप में पत्नियों को मिली मोटी रकम...

Most Expensive Divorce on Indian Cinema: भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्टर और सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादीशुदा लाइफ ठीक नहीं चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अब अलग होने के लिए एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये की डिमांड की है। इस डिमांड के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको इंडियन सिनेमा के अब तक से सबसे महंगे तलाक के बारे में बताने जा रहे हैं। पतियों से अलग होकर पत्नियों को तगड़ी एलिमनी मिली थी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

रिया पिल्लईImage Credit : Instagram02 / 07

रिया पिल्लई

फेमस मॉडल रिया पिल्लई ने संजय दत्त से शादी की थी। यह शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया। रिया पिल्लई ने तलाक के बाद संजय दत्त से हर महीने 4 लाख रुपये की डिमांड की थी। बाद में रिया पिल्लई ने लिएंडर पेस से शादी की।

रीना दत्ताImage Credit : Instagram03 / 07

रीना दत्ता

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं और दोनों 2002 में तलाक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ने रीना दत्ता को एलिमनी के रूप में 50 करोड़ दिए थे।

करिश्मा कपूरImage Credit : Instagram04 / 07

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। यह शादी भी लंबा नहीं टिकी और उनका तलाक हो गया था। करिश्मा को एलिमनी के तौर पर 14 करोड़ रुपये संजय कपूर से मिले थे। वो हर महीने अपने बच्चों के लिए 10 रुपये भी करिश्मा को देते थे।

सुजैन खानImage Credit : Instagram05 / 07

सुजैन खान

ऋतिक रोशन ने अपनी दोस्त सुजैन खान से शादी की थी। लगभग 14 सालों तक साथ रहने के बाद ऋतिक-सुजैन ने तलाक ले लिया। सुजैन ने एलिमनी के रूप में 400 करोड़ रुपये की मांग की थी और बाद में यह सेटलमेंट 380 करोड़ रुपये में हुआ था।

मलाइका अरोड़ाImage Credit : Instagram06 / 07

मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक भी खूब चर्चा में रहा था। अरबाज से अलग होने के लिए मलाइका अरोड़ा ने एलिमनी के रूप में 10-15 करोड़ की मांग की थी।

ज्योति सिंहImage Credit : Instagram07 / 07

ज्योति सिंह

ज्योति सिंह को लेकर अब खबरें आ रही हैं कि पवन सिंह से अलग होने के लिए एलिमनी के तौर पर उन्होंने 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम की डिमांड की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!