Pati Patni Aur Woh Do Cast Fees: मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी सहित कई एक्टर्स को अहम रोल में देखा जाएगा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट्स में आपको इस मूवी के टॉप एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन्होने अपने किरदार को निभाने के लिए ली है। आइए इन एक्टर्स की फीस पर डालें एक नजर...
आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। इस मूवी के लिए रकुल प्रीत सिंह ने कथित तौर पर 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विजय राज को फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए उन्हें भी मेकर्स ने तगड़ी रकम दी है।
तिग्मांशु धुलिया बेहतरीन डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। इस मूवी के लिए उन्हें मेकर्स ने अच्छी-खासी रकम दी है।
सारा अली खान को मेकर्स ने फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के लिए कास्ट किया है। इस मूवी में अपने रोल को अदा करने के लिए सारा अली खान से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये लिए हैं।
वामिका गब्बी इन दिनों बैक टू बैक मूवीज कर रहे हैं। 'पति पत्नी और वो 2' के लिए वामिका गब्बी को 1 से 2 करोड़ रुपये फीस मिली है।
'पति पत्नी और वो दो' मूवी में अपने किरदार को निभाने के लिए आयुष्मान खुराना ने 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच फीस चार्ज की है। इस मूवी में उन्हें तीन अदाकाराओं संग रोमांस करते हुए देखा जाएगा।