बॉलीवुड

Ramayan में रावण की पत्नी का किरदार अदा करेंगी साक्षी तंवर! अफवाह फैलते ही एक्ट्रेस ने बताया सच

Sakshi Tanwar Breaks Silence On Playing Ravan Wife In Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर खबर थी कि एक्ट्रेस साक्षी तंवर फिल्म में मंदोदरी का रोल अदा करती नजर आएंगी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

'रामायण' में मंदोदरी के किरदार पर साक्षी ने तोड़ी चुप्पी

Sakshi Tanwar Breaks Silence On Playing Ravan Wife In Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' लॉन्च होने से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। जहां फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर अदा करेंगे तो वहीं सई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा 'रामायण' (Ramayan) में रावण का किरदार यश अदा कर सकते हैं। इन तीन सितारों के अलावा भी 'रामायण' के लिए अभी तक कई दिग्गज सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। बीते दिन टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहुंचने वाली साक्षी तंवर का नाम भी नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की 'रामायण' के लिए आया था।

'रामायण' (Ramayan) को लेकर बताया गया था कि एक्ट्रेस साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) फिल्म में रावण की पत्नी यानी मंदोदरी का रोल अदा कर सकती हैं। फिल्म से साक्षी तंवर का नाम जुड़ते ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। साक्षी तंवर ने 'रामायण' में मंदोदरी का किरदार अदा करने की बात पर कहा, "मुझे अभी तक फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।" एक्ट्रेस का ये बयान फैंस का दिल तोड़ सकता है।

बता दें कि साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) से पहले एक्ट्रेस इंद्रा कृष्णन का नाम भी 'रामायण' (Ramayan) के लिए सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें फिल्म में कौशल्या का रोल मिला है। वहीं एक्टर अरुण गोविल 'रामायण' में राजा दशरथ का रोल अदा करते दिखाई दे सकते हैं। उनसे पहले इस किरदार के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सामने आया था।

तीन भागों में बनेगी 'रामायण'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'रामायण' (Ramayan) को तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। पहले भाग में केवल सीता हरण तक ही दिखाया जाएगा। खबरों की मानें तो मेकर्स राम नवमी के मौके पर फिल्म का ऐलान कर सकते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article