बॉलीवुड

बिग बॉस 16 में होगा मिडवीक एविक्शन, मेकर्स के निशाने पर साजिद खान?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 27, 2022, 12:48 PM IST

sajid khan midweek eviction from Bigg Boss 16?: बिग बॉस शो में साजिद खान की भागीदारी ने कई लोगों को नाराज कर दिया और उनको बाहर करने की मांग की है। हालांकि साजिद खान को अभी भी 50 दिन से अधिक हो गए हैं और अभी तक कोई भी उन्हें शो से बाहर करने में कामयाब नहीं हुआ है।

Image

sajid khan bigg boss

Bigg Boss 16 midweek eviction?: बिग बॉस 16 में एक वीक का एविक्शन काफी खतरनाक होने वाला है। रियलिटी शो में साजिद खान को मीटू में आरोप लगने के बाद छवि को सही करने के लिए लाया गया था। लेकिन ऐसा लगता है कि ऐसा नहीं हो रहा है और शो उनके पक्ष में काम नहीं कर रहा है। बिग बॉस शो में साजिद खान की भागीदारी ने कई लोगों को नाराज कर दिया और उनको बाहर करने की मांग की है। हालांकि साजिद खान को अभी भी 50 दिन से अधिक हो गए हैं और अभी तक कोई भी उन्हें शो से बाहर करने में कामयाब नहीं हुआ है।

अब साजिद खान के लिए ट्विटर पर एक टॉप ट्रैंड है और एक बार फिर दर्शकों ने फिल्म निर्माता को शो से बेदखल करने की मांग की है। साजिद खान शो में अपने विशेषाधिकार और सभी से श्रेष्ठ होने का रवैया प्रदर्शित करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा अर्चना गौतम संग हुई लड़ाई के बाद साजिक के खिलाफ फिर से आवाज उठाई जा रही है। बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट एंडी कुमार ने इस ट्रेंड में बिग बॉस हाउस से साजिद खान को बेदखल करने की शुरुआत की है।

अब इसी के बाद से कयास लगने शुरू हो गए हैं कि बिग बॉस-16 में इस वीक मिड एविक्शन हो सकता है। कहा जा रहा है कि साजिद खान इस वीक बाहर हो सकते हैं!

आपको बता दें, वीकेंड का वार में हमने देखा कि कैसे साजिद खान ने अर्चना से माफी मांगी थी। साजिद ने अर्चना को गले भी लगाया था और कहा था कि जो बीत गया सो हो गया। इसी के बाद दोनों ने नई शुरूआत करने का फैसला किया।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article