बॉलीवुड

'धुरंधर: द रिवेंज' देखने आए दर्शकों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मेकर्स ने जुनैद-साई की 'एक दिन' का ट्रेलर किया अटैच

Ek Din Trailer Attach With Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर जुनैद खान (Junaid Khan) और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) की रोमांटिक ड्रामा 'एक दिन' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने इस मूवी के ट्रेलर को 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Ek Din Trailer Attach With Dhurandhar 2: आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) की अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। इस मूवी में जुनैद खान और साई पल्लवी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो सकती है। मेकर्स ने फिल्म 'एक दिन' को सुपरहिट कराने के लिए एक बड़ा कारनामा कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर मूवी 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज करने का निर्णय लिया है।

'धुरंधर 2' के साथ बड़े परदे देख पाएंगे 'एक दिन' का ट्रेलर

आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'एक दिन' के डिजिटल रिलीज के साथ-साथ, ट्रेलर को सिनेमाघरों में 'धुरंधर द रिवेंज' के साथ दिखाया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि दर्शक इस मूवी के ट्रेलर क बड़े परदे पर देखकर निराश नहीं होंगे। जुनैद खान और साई पल्लवी की यह मूवी जेंटल और इमोशनल लव-स्टोरी होने वाली है, जो दर्शकों को पसंद आएगी। इसके अलावा मेकर्स फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज करेंगे। (इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan: अमेजन प्राइम वीडियो ने विजय संग कैंसिल की 110 करोड़ रुपये की डील, मेकर्स की बढ़ी चिंता)

खास बात यह है कि 'एक दिन' मूवी के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान भी कई सालों के बाद साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', और 'अकेले हम अकेले तुम' जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसका निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह को एक बार फिर खूंखार अवतार में देखा जाएगा। आदित्य धर ने इस मूवी का निर्देशन किया है और यह 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article