Kantara Box Office Collection : कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 70 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 30 सिंतबर को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। पहले इस फिल्म को सिर्फ कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखते हुए 14 अक्टूबर को फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू वर्जन में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को दर्शकों के साथ- साथ क्रिटिक्स की भी जमकर तारीफ मिल रही हैं। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कांतारा को आयुष्मान की डॉक्टर जी और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा स्क्रिन्स मिले हैं। इतना ही नहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैं कांतारा
ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, कांतारा बॉक्स ऑफिस पर 1 से 1.5 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। इस फिल्म को बनाने में 14 करोड़ की लागत आई थी। फिल्म कन्नड़ में धमाल मचा रही है। कर्नाटक में फिल्म की टिकटे की एडवांस बुकिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। कांतारा मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन के साथ रिलीज हुई थी। मणि रत्न की फिल्म पीएस -1 अभी तक सिनेमाघरों में कमाई कर रही हैं। पीएस -1 कर्नाटक में 600 से ज्यादा स्क्रिन्स पर रिलीज हुई थी। इसके बावजूद कांतारा दर्शकों को खींचने में कामयाब रही। कांतारा की अनोखी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
अनोखी है फिल्म कांतारा की कहानी
फिल्म में प्रकृति और मनुष्य के बीच की कहानी को दिखाया गया है। इसकी कहानी कर्नाटक के लोक कथाओं पर आधारित है। इसमें कंबाला और भूत कोला कला की संस्कृति को दिखाया गया है। चिरंजीवी की फिल्म गॉड फादर और मणि रत्न की फिल्म पीएस -1 कांतारा के कलेक्शन पर कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाई है। कांतारा के मेकर्स का कहना है कि केजीएफ चैप्टर 2 इससे काफी अलग है। क्या केजीएफ 2 के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है कांतारा।
