बॉलीवुड

युजवेंद्र चहल-धनाश्री वर्मा का तलाक होते ही RJ Mahvash ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, 'झूठ, लालच और...'

RJ Mahvash's Cryptic Post: युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के तलाक होने की खबरों के बीच अब आरजे महवश (RJ Mahvash) का एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आरजे महवश ने झूठ, लालच और फरेब को लेकर बात की है।

Image

RJ Mahvash's Cryptic Post

RJ Mahvash's Cryptic Post: भारतीय क्रिकेट टीम स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के तलाक की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र चहल ने धनाश्री वर्मा को तलाक देने के बाद एलिमोनी के तौर पर 4.5 करोड़ रुपये देने सहमति जताई है। धनाश्री वर्मा संग तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की आरजे महवश संग कई पिक्स इंटरनेट पर वायरल हुई थी। लोगों ने चहल और आरजी महवश के रिलेशनशिप में होने के भी कयास लगाए थे। ऐसे में अब आरजे महवश (RJ Mahvash) ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट सभी का ध्यान खींच लिया है।

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, झूट, लालच और फरेब से परे हैं...खुदा का शुक्र है कि आज भी खड़े हैं...।' आरजे महवश के इस पोस्ट ने सभी लोगों का ध्यान खींच लिया है। हैरानी की बात यह है कि युजवेंद्र ने भी आरजी महवश के इस पोस्ट को लाइक किया है। ऐसे में अब लोगों को लग रहा है कि आरजे महवश ने इस पोस्ट के माध्यम से धनाश्री वर्मा पर तंज कसा है। इस पोस्ट को साझा करते हुए आरजी महवश ने अपनी कई खूबसूरत पिक्स भी शेयर की हैं।

कुछ दिनों पहले यह भी रिपोर्ट्स सामने आई थी कि युजवेंद्र चहल से अलग होने के लिए धनाश्री वर्मा 60 करोड़ रुपये एलिमनी की डिमांड की थी। हालांकि बाद में धनाश्री वर्मा की फैमिली ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन अफवाहों को निराधार बताया था। बता दें युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा कई महीनों से एक-दूसरे से अलग ही रह रहे थे। 20 मार्च को उनका तलाक फाइनल हुआ है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article