बॉलीवुड

Rituraj Singh Death: ऑनस्क्रीन पिता के निधन से शोक में डूबे वरुण धवन, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजली

Varun Dhawan Shocked On Rituraj Singh Death: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले ऋतुराज सिंह का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। उनके निधन से एक्टर वरुण धवन भी हैरान दिखाई दिये। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ऑनस्क्रीन पिता को श्रद्धांजली दी है।

Image

ऋतुराज सिंह के निधन से शोक में हैं वरुण धवन

Varun Dhawan Shocked On Rituraj Singh Death: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में जबरदस्त पहचान बनाने वाले ऋतुराज सिंह का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीती रात दिल का दौरा पड़ने के कारण ऋतुराज सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फैंस और टीवी सितारों में शोक की लहर है। वहीं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) भी ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) के आकस्मिक निधन से हैरत में दिखाई दिये। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर संग फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजली दी। बता दें कि ऋतुराज सिंह और वरुण धवन ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में साथ काम किया था। फिल्म में ऋतुराज सिंह, एक्टर के पिता बने थे।

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म से ही अपनी और ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) की तस्वीर साझा की। वरुण धवन ने एक्टर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, "आरआईपी ऋुतराज सर। उनके साथ काम करते हुए अच्छा वक्त बिताया था। कुछ ही महीने पहले 'बेबी जॉन' के सेट पर भी हमारी मुलाकात हुई थी। ओम शांति...।" बता दें कि वरुण धवन के अलावा एक्टर कुणाल खेमू भी ऋतुराज सिंह के आकस्मिक निधन से शोक में नजर आए। उन्होंने एक्टर को याद करते हुए लिखा, "उन्होंने हमेशा मुझसे चेहरे पर मुस्कान लेकर हाथ मिलाते हुए और गले लगते हुए मुलाकात की। आप बहुत जल्दी और अचानक चले गए। परिवार और उनके प्रियजनों को मेरी सांत्वनाएं. ओम शांति।"

ऋतुराज सिंह के निधन से शोक में हैं वरुण धवन

ऋतुराज सिंह के निधन से शोक में हैं वरुण धवन

बता दें कि ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) के निधन पर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का भी दर्द छलका। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर एक्टर को याद किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतुराज सिंह पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। इसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article