टीवी मसाला

Anupamaa एक्टर Rituraj Singh का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 59 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Anupamaa Star Rituraj Singh Dies Due To Cardiac Arrest: 'अनुपमा' एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण ऋतुराज सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी नजर आ चुके हैं।

Image

'अनुपमा' एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन

Anupamaa Star Rituraj Singh Dies Due To Cardiac Arrest: टीवी के चर्चित एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया है। ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) कई दिनों से पेट से जुड़ी बीमारी से भी जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। ऋतुराज सिंह के निधन से फैंस भी सदमे में हैं। ऋतुराज सिंह के खास दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत की पुष्टि की है, साथ ही उनके निधन पर दुख भी जताया है।

ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) के निधन पर शोक जाहिर करते हुए एक्टर अमित बहल ने कहा, "हां दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया है। उन्हें पेट से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ ही वक्त में वह घर आ गए थे, लेकिन उन्हें हृदय से जुड़ी परेशानियां होने लगीं और अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।" बता दें कि ऋतुराज सिंह ने यशपाल बन 'अनुपमा' में एंट्री की थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।

इन टीवी शोज में नजर आ चुके हैं ऋतुराज सिंह

बता दें कि ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) ने अपने करियर के दौरान कई टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मामाजी बनकर कदम रखा था। इसके अलावा वह 'हिटलर दीदी', 'वॉरियर हाई', 'दीया और बाती हम', 'लाडो 2' और 'बनेगी अपनी बात' जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। ऋतुराज सिंह ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया था, जिसमें 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'आशिकी' और 'मेरी आवाज ही पहचान है' शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article