Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता थे। दिग्गज एक्ट्रेस और पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर दिवंगत पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर को गुजरे हुए 6 साल हो गए हैं। फैन्स को आज भी यकीन नहीं होता है कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऋषि कपूर को याद करते हुए कई पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बीच बॉन्डिंग को साफ तौर पर देखा जा सकता है। नीतू कपूर के अलावा उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी पिता को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट साझा किया। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla worldwide box office: 'थामा'-'स्त्री' को पछाड़ 200 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, देखें आंकड़े)
फैमिली के साथ फिल्म जगत के लोगों ने दी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि
कपूर फैमिली के साथ-साथ ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ये सभी लोग प्यार से उनके "चिंटू जी" वाले अंदाज और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद कर रहे हैं। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर, संजय दत्त और नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'अपने सबसे प्यारे दोस्त की बहुत याद आ रही है।' बताते चलें ऋषि कपूर और संजय दत्त ने 'हथियार' और 2012 में बनी 'अग्निपथ' के रीमेक जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था। (इसे भी पढ़ें: 2026 अक्षय कुमार के लिए बना ऐतिसाहिक, दी 3rd 200 करोड़ी मूवी)

Rishi Kapoor.

Riddhima Kapoor post

Neetu Kapoor post for Rishi Kapoor

Rishi Kapoor Death Anniversary

Rishi Kapoor Family
ऋषि कपूर ने भी कैप्शन में लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। अपने पिता की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। मैं हमेशा आपको याद करती रहूंगी, आपसे प्यार करती रहूंगी और आपको मनाती रहूंगी।' रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं। फैन्स भी ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। बता दें हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर सितारों में से एक ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।
