Akshay Kumar's Box office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। यह मूवी हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस मूवी ने दर्शकों को भी इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिलचस्प बात यह है कि 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के करियर की तीसरी 200 करोड़ी मूवी बनी है। आइए अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 205.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह मूवी अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन गई है।
साल 2019 में अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' ने भी धांसू कमाई की थी। इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस 202.98 करोड़ रुपये था। यह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। यह मूवी अक्षय कुमार की करियर की तीसरी कमाऊ फिल्म बन गई है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' ने दुनिया भर में 196 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 4' का लाइफटाइम बिजनेस 194.60 करोड़ रुपये रहा था। इस लिस्ट में यह मूवी 5वें स्थान पर बनी हुई है।
अक्षय कुमार ने इस मूवी में विलेन का किरदार निभाया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 189.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।