Richa Chadha first appearance after pregnancy announcement: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद अब पहली बार नजर आई हैं। उन्होंने पति अली फजल (Ali Fazal) के साथ अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋचा और अली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा अपने पति अली फजल के साथ लंच डेट एन्जॉय करती नजर आई हैं। दोनों को मुंबई के एक कैफे से बाहर निकलते देखा गया है। यह पहली बार है जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की घोषणा के बाद नजर आई हैं। वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिखी हैं।
इस लंच डेट पर अली, ऋचा के लिए प्रोटेक्टिव पति की तरह दिख रहे हैं। उन्हें लंच डेट के बाद अपनी पत्नी को सीढ़ियों से सावधानी से चलने में मदद करते देखा गया है। वायरल हो रहे वीडियो में उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
एक साथ प्यारे लगे ऋचा और अली
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल इस वीडियो में एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अली, प्रेग्नेंसी के दौरान ऋचा चड्ढा की काफी केयर कर रहे हैं। दोनों के फैंस भी प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर काफी खुश हैं।
