Richa Chadha And Ali Fazal Photos: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) ने आखिरकार यह ऑफिशियल कर दिया है कि उनके शादी के फंक्शंस की शुरुआत हो गई है (Richa Chadha And Ali Fazal Wedding Festivities)। इस जोड़े ने ढाई साल पहले अपने रिलेशनशिप को औपचारिक रूप दिया था, और अब वह दोस्तों और परिवार के साथ अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं। कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और इसी के साथ तस्वीरें (Richa Chadha With Ali Fazal Sangeet Pics) शेयर कर इस कपल ने यह साफ कर दिया है कि यह दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। आज ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह दोनों बहुत खूबसूरत नजर आ रहे हैं (Richa Chadha And Ali Fazal Wedding Festivities Photos)।
इन तस्वीरों में यह दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। ये तस्वीर इस बात का सबूत दे रही हैं कि जल्द ही यह दोनों शादी करने वाले हैं (Richa Chadha With Ali Fazal Sangeet Pics)। कपल ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें ऋचा ने खूबसूरत लंहगा कैरी किया है। उन्होंने अपने लहंगे को हैवी ज्वेलरी के साथ पेयर किया है (Richa Chadha Sangeet Pics)। अली फजल ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट कैरी किया है। वहीं ऋचा चड्ढा राहुल मिश्रा के कस्टम मेड आउटफिट में कहर ढा रही हैं। कहा जा रहा है कि यह तस्वीरें इस बॉलीवुड कपल के संगीत सेरेमनी की हैं (Richa Chadha Sangeet Ceremony)।

Richa Chadha And Ali Fazal Sangeet Ceremony Photos
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीरें साझा करने के साथ ऋचा चड्ढा ने कैप्शन देते हुए लिखा 'मोहब्बत मुबारक।' इसके साथ उन्होंने अपने रिश्ते का निक नेम 'RiAli' रखा है। जैसे ही ऋचा ने यह तस्वीरें साझा की वैसे ही दीया मिर्जा, नकुल मेहता, गौहर खान, फ्लोरा सैनी, जरीन खान, ईशा गुप्ता, ताहिरा कश्यप, पुलकित सम्राट और कविता कौशिक समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। यह तस्वीरें देखने के बाद इस बॉलीवुड कपल के फैंस ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
