बॉलीवुड

रांझा-रांझा गाने में एक दूसरे में डूबे अली फजल-ऋचा चड्ढा, संगीत सेरेमनी में एक्टर बने 'खलनायक'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 12:48 PM IST

Richa Chadha and Alia Fazal Wedding: अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। हल्दी और मेहंदी के बाद संगीत सेरेमनी से ऋचा और अली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों रावण फिल्म के गाने रांझा-रांझा पर जमकर डांस कर रहे हैं।

Image

Ali Fazal and Richa Chadha

KEY HIGHLIGHTS
  • अली फजल और ऋचा चड्ढा की संगीत सेरेमनी बॉलीवुड स्टाइल में हुई।
  • अली फजल-ऋचा चड्ढा की संगीत सेरेमनी से वीडियो वायरल हो रहे हैं।
  • वीडियो में ऋचा और अली फिल्म रावण के गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।

Ali Fazal and Richa Chadha Sangeet Ceremony. अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कपल ने अपनी शादी में 'नो फोन पॉलिसी' नहीं रखी है। ऐसे में हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और संगीत सेरेमनी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कपल की संगीत सेरेमनी क्लासिक बॉलीवुड स्टाइल में हुई। दोनों ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म रावण के गाने 'रांझा-रांझा' पर जोरदार डांस किया है।गौरतलब है कि इस शादी में कपल के परिवार के खास लोग और करीबी शामिल हुए।

ऋचा चड्ढा और अली फजल की संगीत सेरेमनी से सामने आए वायरल वीडियो में अली और ऋचा 'रांझा-रांझा' गाने पर डांस कर रहे हैं। संगीत सेरेमनी में अली फजल ने ऑफ व्हाइट कलर की हैवी शेरवानी पहनी हुई है। वहीं, ऋचा चड्ढा ने पिंक और गोल्डन कलर की हैवी लहंगा कैरी किया है। इससे पहले एक अन्य वीडियो में अली फजल अपने फेवरेट एक्टर संजय दत्त की फिल्म खलनायक के गाने 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं' पर डांस कर रहे हैं। अली फजल कुछ इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह संजय दत्त के बहुत बड़े फैन हैं।

अंबरसरिया में किया डांस

ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ। अपन संगीत सेरेमनी में दोनों ने फुकरे के गाने पॉपुलर अंबरसरिया पर भी जमकर डांस किया। आपको बता दें कि मेहंदी सेरेमनी में दोनों ने अपने हाथों पर एक दूसरे के नाम के इनिशियल्स यानी AR लिखवाया है। ऋचा और अली के खास दोस्त भी उनके पसंदीदा बॉलीवुड गाने में डांस किया। शादी की सभी रस्में दिल्ली के विशाल लॉन में चल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन करेंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अली फजल नेटफ्लिक्स की फिल्म खुफिया में नजर आएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article