टीवी मसाला

Jennifer Winget ने अपनी हल्दी सेरेमनी का शेयर किया शानदार वीडियो, एक्ट्रेस ने ढोल पर जमकर लगाए ठुमके

Jennifer Winget Haldi Ceremony Video: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट दूसरी शादी कर चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अब अपनी हल्दी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेनिफर का डांस देखने लायक है।

Image

jennifer winget william ismail haldi ceremony (photo Credit- instagram)

Jennifer Winget Haldi Ceremony Video: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) बिजनेसमैन विलियम इस्माइल (William Ishmael) के साथ शादी के बंधन में बंधकर काफी खुश हैं। जेनिफर ने विलियम संग अपना रिश्ता और शादी को पूरी तरह सीक्रेट रखा। एक्ट्रेस ने शादी के बाद एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद से ही जेनिफर एक-एक करके शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करके फैंस को एक्साइटेड महसूस करवा रही हैं। जेनिफर ने अब फैंस के बीच अपनी हल्दी सेरेमनी का झलकियां दिखाई हैं, जिसमें एक्ट्रेस ढोल पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंदूक के निशाने पर होगी अभिरा, किडनैपर से भिड़ेगी मुक्ति; होगा बवाल

    जेनिफर विंगेट ने हल्दी सेरेमनी में मचाया था धमाल

    जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे ढेर सारी तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो में हल्दी सेरेमनी के हर खास पल को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत जेनिफर और विलियम के नाम और कुछ बोर्ड के साथ होती है। वीडियो में सभी गेस्ट पीले रंग के कपडे़े में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दुल्हन जेनिफर ने ग्रीन कलर का आउटफिट कैरी किया और वह अपनी एंट्री ढोल की ताल के बीच लेती हैं। जेनिफर के साथ विलियम भी हैं, जो व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ ग्रीन कलर का दुपट्टा लिए हुए हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जेनिफर अपने सभी खास लोगों के गले लगती हैं और फिर सब खूब डांस करते हैं। जेनिफर ढोल पर जमकर डांस करती हैं। इस वीडियो में जेनिफर काफी खुश नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV पर डेब्यू के लिए तैयार Ajay Devgn, क्राइम बेस्ड शो से करेंगे धमाका; यहां जानें पूरी डिटेल

      वीडियो शेयर कर दोस्तों को किया याद

      जेनिफर विंगेट ने अपने इस वीडियो के साथ शानदार कैप्शन दिया। इस वीडियो के साथ जेनिफर ने अपने खास दोस्तों को याद किया और उन्हें फ्रेंडशिप डे विश किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी हल्दी सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं था, बल्कि प्यार से भरा एक पल था। जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं, मुझे कुछ नया नजर आता है। एक मुस्कान, एक गले मिलना, कोई हमें चीयर कर रहा है, तो कोई यह पक्का कर रहा है कि सब कुछ एकदम सही हो। लोग अक्सर कहते हैं कि वे अच्छे दोस्त पाकर लकी हैं, लेकिन मैं तो सबसे ज़्यादा लकी हूं। मैंने जिंदगी में जरूर कुछ बहुत अच्छा किया होगा जो मुझे आप जैसे दोस्त मिले। इस दिन को प्लान करने के लिए, मुझे इतना ज्यादा प्यार करने के लिए, मुझे इतना हंसाने के लिए कि मेरे गाल दुखने लगें, और मुझे यह याद दिलाने के लिए कि जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे वे लोग हैं जो हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहते हैं। आप सभी का शुक्रिया। मेरे सबसे पसंदीदा लोगों को फ्रेंडशिप डे की बधाई। आप मेरी जिंदगी के सबसे बड़े आशीर्वादों में से एक हैं और हमेशा रहेंगे।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article