बॉलीवुड

रसिका दुग्गल ने फिल्म दुनिया के बड़े राज से उठाया पर्दा, कहा- 'सब पर प्रेशर है कि वो ज्यादा विजिबल रहें'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 26, 2025, 03:31 PM IST

Rasika Dugal on Bollywood: फेमस एक्ट्रेस रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रसिका दुग्गल ने फिल्मी दुनिया के एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने...

Image

Image Source: IMDb

Rasika Dugal on Bollywood: बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) इन दिनों पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों और सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रसिका दुग्गल के अक्सर बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। तो कभी उनका लुक लोगों का दिल जीत लेता है। इन सब के बीच रसिका दुग्गल का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान रसिका दुग्गल ने फिल्मी दुनिया के कई ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। तो चलिए जानते हैं रसिका दुग्गल ने क्या बोला है।

रसिका दुग्गल ने फिल्मी दुनिया को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस रसिका दुग्गल एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह रसिका दुग्गल का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) ने बताया कि कॉमेडी और एक्शन में फीमेल एक्टर्स को मेल स्टार्स जितनी तवज्जो नहीं मिलती। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि फीमेल एक्टर्स को कॉमेडी करने का मौका मेल एक्टर्स जितना नहीं मिलता और ये अफसोस की बात है। औरतों में तो ह्यूमर का जन्मजात टैलेंट होता है वरना हम इस मर्दों वाली दुनिया में कैसे टिकते? हमें इसके लिए और मौके मिलने चाहिए।' आगे उन्होंने कहा, 'सब पर प्रेशर है कि वो ज्यादा विजिबल रहें। हर कोई शिकायत करता है कि इंस्टाग्राम पर ज्यादा दिखना पड़ता है और मुझे ये बहुत मजेदार लगता है। दुनिया तो जैसे रियलिटी टीवी शो बन गई है। ऐसा लगता है जैसे हम रियलिटी शो जी रहे हैं। सबको थोड़ा क्रिंज फील होता है लेकिन फिर भी किसी न किसी तरह इससे जुड़ना पड़ता है। ये लोगों को एक साथ लाने का अच्छा तरीका है, लेकिन ये बहुत बाइनरी और एग्रेसिव स्पेस भी है, जहां लोग चिल्लाते-झगड़ते हैं।' अंत में एक्ट्रेस ने कहा कि 'मुझे ऐसी दुनिया बिल्कुल नहीं भाती, जो हर चीज में इतनी बंटी हुई हो। सोशल मीडिया इसे और पक्का करता है। लेकिन दूसरी तरफ, ये इंफॉर्मेशन का जरिया भी है। कुछ लोग बहुत इंटरेस्टिंग चीजें बनाते हैं। इंटरनेट का ह्यूमर तो मैं खूब एंजॉय करती हूं, वो बहुत मजेदार है।'

'मिर्जापुर' में मचाया था धमाल

रसिका दुग्गल ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनको असली पहचान प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) ने दी। रसिका दुग्गल के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article