Rashmika Mandanna on Sikandar failure: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बीते साल 30 मार्च के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। 'सिकंदर' को लेकर सलमान खान के फैन्स की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई थी लेकिन जब यह मूवी रिलीज ही तो सभी पर पानी फिर गया। 'सिकंदर' दर्शकों को इम्प्रेस करने में फेल साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन निराशाजनक रहा। अब रश्मिका मंदाना ने 'सिकंदर' की असफलता पर अपना रिएक्शन दिया है।
'सिकंदर' के फ्लॉप होने की रश्मिका ने बताई वजह
तेलुगु जर्नालिस्ट प्रेमा से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' के फ्लॉप होने की असली वजह बताई। रश्मिका मंदाना ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जो स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, वो फिल्म की कहानी से एकदम अलग थी। रश्मिका मंदाना ने कहा, 'मुझे याद है जब सिकंदर को लेकर एआर मुरुगादॉस सर ने जो बताया था, वो एकदम अलग था। जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो वह वाकई काफी अलग थी।'
रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, 'ज्यादातर फिल्मों में यही होता है। जब आपको कुछ सुनते हैं तो कहानी और जो भी सुना होता है, वो फिल्म बनाने के दौरान एक्टर्स की एक्शन, एडिट्स और रिलीज के टाइम के मुताबिक चीजें बदल जाती हैं। चीजें बदलता बहुत ही नॉर्मल है। सिकंदर के साथ भी ऐसा ही देखने को मिला।'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की 'सिकंदर' को 200 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया था। Sacnilk की मानें तो इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, संजय कपूर और विकास वर्मा सहित कई कलाकार देखने को मिले थे।
