बॉलीवुड

SCOOP: सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' के साथ अटैच होगा रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का टीजर, 19 मार्च को होगी रिलीज

Dhurandhar 2 teaser Attach with Border 2: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि 'बॉर्डर 2' के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का टीजर देखने को मिलेगा।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar 2 teaser Attach with Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) 23 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक 'बॉर्डर 2' को देखने के लिए बेताब हैं। यह फिल्म साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। 'बॉर्डर 2' की रिलीज के साथ अब दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' के साथ निर्माताओं ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के टीजर को अटैच करने का फैसला किया है।

'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य धर ने 'धुरंधर' के एंड-क्रेडिट सीक्वेंस को टीजर को एक बार एडिट किया है। इसे 23 जनवरी से पूरे देश में 'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा। 'धुरंधर' की सफलता के बाद से ही रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर लोगों के अंदर अलग ही हाइप बनी हुई है। यह फिल्म अपने तय समय यानी 19 मार्च के दिन ही रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और आर माधवन को अहम भूमिका में दिखाया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर 'बॉर्डर 2' की बात करें तो सनी देओल के साथ फिल्म में अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। इस मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग इस हफ्ते से खुलने की पूरी उम्मीद है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फीमेल लीड में नजर आएंगी। वैसे आप सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article